App

झारखंड में गुलाबी ठंड की दस्तक! दिन में धूप तो रात में महसूस हो रही सिहरन... जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. दिन में धूप तो सुबह, शाम और रात में सिहरन महसूस की जा रही है. इस बदलते मौसम में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आज (22 अक्टूबर, 2026) राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी किया है नहीं.

झारखंड में गुलाबी ठंड की दस्तक! दिन में धूप तो रात में महसूस हो रही सिहरन... जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Image Credit: झारखंड वेदर टुडे (AI IMAGE)

झारखंड के कई जिलों में अब सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. दिन के समय धूप तेज होने के कारण लोगों को गर्मी भी लग रही है. वहीं, शाम होते-होते फिर से ठंड लगने लग रही है. झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य भर में अगले चार से पांच दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या किसी बड़े मौसम परिवर्तन की उम्मीद नहीं है.

सुबह और शाम हल्की ठंडक बरकरार

आने वाले चार से पांच दिनों के लिए झारखंड के किसी भी जिले में किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जो कि मौसम के बदलाव की ओर इशारा करती है.

कैसा रहेगा तापमान का हाल?

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. 

वहीं, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में गर्मी का असर दिन में थोड़ा ज्यादा दिख सकता है जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. लातेहार और लोहरदगा में रात का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे वहां ठंड ज्यादा महसूस हो रही है.

रांची-बोकारो में मौसम हो रहा सुहाना

बात करें रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी और गुमला में मौसम काफी सुहाना बना हुआ है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. गुमला और रामगढ़ में रात के समय न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 

साथ ही पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस तरह, झारखंड में आने वाले दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ और शुष्क रहेगा, और लोगों को सुबह-शाम हल्की सर्द हवाओं के साथ सुहाने मौसम का आनंद मिलने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More