SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jharkhand Weather Update: झारखंड से विदा हुआ मानसून, दिखने लगा सर्द-गर्म का असर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Update: झारखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है. राज्य के कुछ जिलों में अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज, 16 अक्टूबर को राज्य में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है-

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 16, 2026, 07:03 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 07:25 AM IST
Image Credit: झारखंड वेदर अपडेट (AI IMAGE)
Join

झारखंड से मानसून विदा हो चुका है, इसके साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. सुबह-सुबह हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है और दिन के समय तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस हो रही है. फिर, शाम होते-होते ठंडक का एहसास बरकरार रह रहा है. राज्य में मानसून ने जाते-जाते भारी बारिश का दौर देखने को मिला. इस दौरान तेज हवाओं और वज्रपात ने भी अधिकतर जिलों को अपनी चपेट में ले लिया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज यानी 16 अक्टूबर को झारखंड में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, राज्य में 16 से 20 अक्टूबर के बीच कोई विशेष अलर्ट नहीं है. राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 16 अक्टूबर को राज्य का मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है. हालांकि, कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 

पलामू की बात करें तो इस जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. बोकारो और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

रांची: 
अधिकतम तापमान: 31 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 20 डिग्री से 18  डिग्री सेल्सियस

धनबाद: 
अधिकतम तापमान: 33 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस   

बोकारो: 

अधिकतम तापमान: 33 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस  

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): 
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री से 33 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस 

देवघर:  
अधिकतम तापमान: 33 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस  

हजारीबाग: 
अधिकतम तापमान: 32 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान: 20 डिग्री से 18 डिग्री सेल्सियस  

पलामू: 
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री से 32 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस   

दुमका: 
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस   

बदलते मौसम में सेहत पर दें ध्यान

जारी अपडेट के अनुसार, पलामू, बोकारो और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान ज्यादा रहने वाला है, ऐसे में दिन के समय इन जिलों में अधिक गर्माहट महसूस होगी. इसके साथ ही सुबह और शाम के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहाना रहने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो 20 अक्टूबर तक राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है, मौसम शुष्क रहेगा. 

यह भी पढ़ें: नितिन नवीन का झारखंड दौरा: गिरिडीह उपचुनाव की तैयारियों को धार देने रांची आ रहे हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

इस बदलते मौसम में खुद की सेहत पर ध्यान देना भी जरूरी है. इसी मौसम में सर्द-गर्म की समस्या होती है. ऐसे में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें. ठंडी चीजों का सेवन न करें और अगर कर भी रहे हैं तो सीमित मात्रा में करें. और अगर खाने के बाद आपको छींक की समस्या हो रही है या फिर गले में दर्द हो रहा है, तो इन  चीजों से परहेज करने में ही आपकी भलाई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES