SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jharkhand Weather: झारखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब तक होगी मानसून की विदाई?

Jharkhand Weather: आज झारखंड के 11 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी संभावना है. आइए जानते हैं कि राज्य में आखिर मानसून की विदाई कब तक होगी?

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 10, 2026, 07:45 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 08:04 AM IST
Image Credit: झारखंड वेदर अपडेट (AI Generated Image)
Join

झारखंड में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है, जिसके चलते मौसम में हल्की ठंडक भी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग, रांची के अनुसार, आज शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को राज्य के लगभग 11 जिलों में बारिश (Jharkhand Weather Update) होने का अनुमान जताया है.

झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य के 11 जिलों में बारिश हो सकती है. इनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले का नाम शामिल हैं. 

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा
इन इलाकों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और इस दौरान लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. ऐसे में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

11 अक्टूबर को झारखंड का मौसम रहेगा साफ
राहत भरी खबर यह है कि कल यानी 11 अक्टूबर से झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम में सुधार देखने को मिलेगा और आसमान पूरी तरह साफ होने लगेगा. इसके बाद राज्यभर में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 और 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड से पूरी तरह विदा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार का मौसम कर रहा कंफ्यूज! उत्तर बिहार में बादलों की आवाजाही तो दक्षिण बिहार में ऐसा रहेगा मिजाज

बढ़ेगा दिन और रात के तापमान का अंतर
मानसून की विदाई और मौसम में बदलाव के कारण अब तापमान के तेवर भी बदलने लगे हैं. आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड यानी हल्की ठंडक का एहसास बढ़ने लगा है. मौसम विभाग की माने, तो 10 अक्टूबर के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर साफ महसूस होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES