App

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदल गया मौसम, आज जमकर बरसेंगे बदरा, आंधी-ठनका का भी अलर्ट!

झारखंड से मानसून की पूरी तरह विदाई में करीब एक सप्ताह की देरी हो सकती है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, आज कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदल गया मौसम, आज जमकर बरसेंगे बदरा, आंधी-ठनका का भी अलर्ट!
Image Credit: प्रतीकात्मक AI तस्वीर

झारखंड में मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है और प्रदेश में एक बार फिर से आंधी-पानी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार (6 अक्टूबर) पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ-साथ 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में ठनका गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 9 अक्टूबर तक आंधी-बारिश के संकेत मिल रहे हैं. उसके बाद यानी 10 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने की संभावना है.

कई इलाकों में ठनका गिरने की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों की ओर से आज राजधानी रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिले गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा और धनबाद जिले में ठनका गिरने की चेतावनी जारी की हई है. इसी तरह से पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भी आज बारिश देखने को मिल सकती है.

पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम झारखंड के चारों जिले- पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी आज बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं. यहां मध्यम से उच्च स्तर की बारिश हो सकती है. उधर, उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ और साहेबगंज के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी रांची की ओर से पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन, ठनका (वज्रपात) और 50-60 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि शेष बागों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश और बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी. राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र सबसे गरम रहा, जबकि सबसे ठंडा इलाका लातेहार रहा. जगन्नाथपुर का सर्वाधिक अधिकततम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस (17.9°C) रहा. सबसे ज्यादा बारिश 34.3 MM सिमडेगा के जलदेगा में हुई. वहीं, विजिबिलिटी सबसे कम (200 M) में राजधानी रांची में रही.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More