SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में चक्रवाती तूफान का खतरा! रांची समेत पूरे राज्य में 27 से 30 अक्टूबर तक तेज बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके प्रभाव से रांची समेत पूरे झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, हवा और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Written By Rupak Kumar
Published: Oct 26, 2026, 08:45 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 08:53 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

बंगाल की खाड़ी बना डिप्रेशन चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इस तुफान का प्रभाव कल से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में देखने को मिल सकता है. रांची मौसम विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर तक तेज बारिश, हवा औऱ व्रजपात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. इस समय हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावाना है. वहीं, मौसम विभाग ने चक्रवात खतरे को देखते हुए दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.

28 अक्टूबर को कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावाना

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड का मौसम समान्य रहने की संभावाना है. प्रदेश के कुछ जिलों में हल्कि बारिश होने की संभावाना जताई गई है. वहीं, 28 अक्टूबर को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.  कुछ जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है. वहीं, 29 अक्टूबर को भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और आसपास के मध्यवर्ती जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. 30 अक्टूबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि, एक नवंबर से मौसम फिर से समान्य होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: बिहार में चक्रवात के असर से 28 अक्टूबर से बिगड़ेगा मौसम, 30-31 को भारी बारिश... जानें आज का अपडेट

27 से 30 अक्टूबर तक वज्रपात की आशंका

रांची मौसम विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में जाने, पेड़ों के नीचे खड़े होने और बिजली के खंभों के पास जाने से बचना चाहिए.  ताकि खराब मौसम के दौरान किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके.

आज का तापमान

वहीं, तापमान की बात करें तो दक्षिण-पूर्वी झारखंड के जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, उत्तर-पूर्वी झारखंड में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. कुल मिलाकर, झारखंड में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में गर्मी का एहसास बना रह सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES