SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खनिज तस्करी पर नकेलः खुद सड़क पर उतरे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, RJD-कांग्रेस ने की तारीफ तो BJP ने JMM को घेरा

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को नेशनल हाईवे 139 पर चार ट्रकों को पकड़ा था, जो बिना वैध कागजातों के माल की ढुलाई कर रहे थे. इससे खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. बीजेपी ने इसे राहुल गांधी के झारखंड दौरे से जोड़कर जेएमएम पर निशाना साधा है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 23, 2026, 01:10 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 01:41 PM IST
Image Credit: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर खुद सड़क पर उतरे तो सियासत गरमाई (Zee Media)
Join

झारखंड में खनिज तस्करी पर नकेल कसने और राजस्व की चोरी रोकने के लिए प्रदेश के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर खुद सड़क पर उतर चुके हैं. उन्होंने सोमवार (21 सितंबर) को पलामू में नेशनल हाईवे 139 पर ओवरलोडेड ट्रकों की जांच की. इस दौरान वैध कागजात नहीं होने पर उन्होंने चार गाड़ियां जब्त कीं. जानकारी के मुताबिक, जब्त किए गए एक वाहन में कोयला, दूसरे में गिट्टी, तीसरे में स्क्रैप, और चौथे में लकड़ी लोड थी. वित्त मंत्री के आदेश पर पुलिस ने चारों वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया है. अब इस घटना पर सियासत शुरू हो गई है. हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी कांग्रेस और राजद ने वित्त मंत्री के काम की तारीफ की है, तो वहीं बीजेपी ने जेएमएम सरकार पर निशाना साधा है.

बीजेपी ने लगाया कमीशन बंटवारे का आरोप

वित्त मंत्री द्वारा वाहनों की चेकिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल के मुताबिक, राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी इतना सक्रिय है. बीजेपी नेता का दावा है कि सत्ता में सहयोगी कांग्रेस ही हेमंत सोरेन सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम कर रही है. बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कमीशन में उचित हिस्सेदारी को लेकर ऐसा किया जा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड आने वाले हैं. उनके दौरे से पहले झारखंड कांग्रेस के लोग अपनी ही सरकार की पोल-पट्टी खोल रहें. कहीं ऐसा तो नहीं कमीशन के बंटवारे में उचित हिस्सेदारी के लिए ऐसा किया जा रहा है. ट्रक गिनने के लिए वित्त मंत्री खुद रात में सड़क पर बैठ गए, ताकि राहुल गांधी को पक्का हिसाब किया जा सके.

कांग्रेस ने पूछा- मिर्ची क्यों लग रही?

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अब अपनी ही सरकार की बखिया उधेड़ रही है. वहीं, इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्री अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अगर राजस्व बढ़ाने का काम कर रहे हैं तो यह अच्छी पहल है. केंद्र सरकार ने जिस तरह से एमएमडीआर के जरिए राज्य पर डंडा चलाया है, अगर उसकी भरपाई के लिए राज्य के मंत्री से लेकर प्रशासन लगा हुआ है, तो इसमें मिर्ची लगने की जरुरत नहीं है. वित्त मंत्री इस राज्य के विकास के लिए हमेशा सोचते हैं और अपना काम करते हैं.

राजद ने वित्त मंत्री का समर्थन किया

कमल ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्री दिन भर में न ड्रेस बदलते हैं और न 10 लाख का शूट पहनते हैं. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अगर राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए सड़क पर आते हैं, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए. इस मामले में झारखंड से राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का काम सराहनीय है. उन्होंने रात में पलामू में इंस्पेक्शन करने सराहनीय काम किया है. ऐसा करना भी चाहिए, ताकि गलत करने वाले लोगों का मनोबल डाउन हो और किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न हो.

रिपोर्ट- कुमार चन्दन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES