177 करोड़ से बनेगा झारखंड का पहला 10-लेन स्मार्ट रोड, बदल जाएगी रांची की तस्वीर
रांची जल्द ही देश के बड़े और आधुनिक महानगरों की कतार में खड़ी नजर आएगी. शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देते हुए धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा से नया सराय तक राज्य का पहला 10-लेन स्मार्ट रोड बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है.
झारखंड का पहला 10 लेन वाला स्मार्ट रोड रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा से नया सराय तक बनाया जाना है, जिसकी कुल लागत लगभग 177 करोड़ है. नया विधानसभा, हाईकोर्ट होते नया सराय तक बनाना है स्मार्ट रोड जिसकी कुल लंबाई 6.089 किलो मीटर होगी, मुख्य पथ 6 लेन का होगा. इसके साथ हो साइकिल ट्रैक और सर्विस लेन भी बनाया जाना है. सड़क किनारे वृक्षारोपण, लोगों के लिए जगह जगह बैठने की सुविधा होगी.
ऐसा रोड होगा, जहां फुटपाट अलग होगा, सर्विस रोड अलग होगी, साइकिल ट्रैक अलग होगा. यहां पर सभी कुछ स्मार्ट होगा. इको ग्रीन सिस्टम के तहत बनेगी. इसके अलावा कई फैलाई ओवर बने कई पाइप लाइन में हैं. अगले दो तीन साल में सभी योजनाएं धरालत पर होगी और फिर रांची किसी बड़े महानगर का मुकाबला कर सकेगा.
स्मार्ट रोड की मुख्य विशेषताएं को जानिए
1. लगभग 177 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 6.089 किलोमीटर होगी.
2. मुख्य मार्ग 6-लेन का होगा, जिसके दोनों ओर अलग से सर्विस लेन बनाई जाएगी.
3. पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और साइकिल सवारों के लिए एक अलग साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा.
4. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सड़क के किनारों पर सघन वृक्षारोपण किया जाएगा.
5. लोगों के विश्राम के लिए जगह-जगह आधुनिक और आरामदायक सिटिंग एरिया विकसित किए जाएंगे.
फ्लाईओवर और भविष्य की कनेक्टिविटी
केवल यह स्मार्ट रोड ही नहीं, बल्कि रांची की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुचारू बनाने के लिए कई फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुके हैं. कई अन्य प्रमुख परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं. इको-ग्रीन सिस्टम के तहत तैयार हो रहा यह पूरा ढांचा अगले 2 से 3 वर्षों में पूरी तरह धरातल पर उतरेगा. इन परियोजनाओं के पूरा होते ही रांची में न केवल ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यह शहर सुविधाओं, सुंदरता और कनेक्टिविटी के मामले में देश के किसी भी बड़े मेट्रो शहर को सीधी टक्कर देगा.
रिपोर्ट: कुमार चंदन