SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में बारात से लौट रही पिकअप पलटी, 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत, पिता समेत 7 घायल

चाईबासा के मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. मेदासाई के खजूर पुल के पास बारात से लौट रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हो गए है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 30, 2026, 02:30 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 02:47 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

झारखंड के चाईबासा के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया. बारात से लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक के पिता समेत सात लोग घायल हो गए. हादसा खजूर पुल के पास विजय पूर्ति के घर के समीप हुआ. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

तेज रफ्तार में पलटी पिकअप

मृतक की पहचान ओडिशा के लाठीकाटा थाना क्षेत्र के सरगीगड़ा निवासी 22 वर्षीय संकीत कुजूर के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंदपुर प्रखंड के हारता गांव से पिकअप वैन में सवार होकर करीब 16 लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद ओडिशा स्थित अपने घर लौट रहे थे. उनकी गाड़ी मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के खजूर पुल के समीप विजय पूर्ति के घर के पास पहुंची, तभी मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. वाहन पलटते ही उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. इस दौरान संकीत पिकअप के नीचे दब गया, जबकि अन्य लोग भी घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: गैंता से वार कर पत्नी की हत्या का आरोप, पति हिरासत में, जगन्नाथपुर में घर के अंदर मिली महिला की लाश

कड़ी मशक्कत के निकला युवक

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. पिकअप के नीचे युवक के दबे होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद संकीत को वाहन के नीचे से बाहर निकाला गया और तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुर्घटना में मृतक के पिता रोबिन कुजूर समेत सात लोग घायल हुए हैं. घायलों की पहचान एलिक्स लकड़ा पौलुष धान, समित कुजूर, प्रताप मिंज, पत्रस बरवा, रोबिन कुजूर और पूर्णो मिंज के रूप में हुई है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.  गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण पिकअप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ. इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस परिवार में शादी समारोह की खुशियां थीं, वहां एक युवक की मौत से मातम छा गया. बारात में शामिल होकर हंसी-खुशी घर लौट रहे लोगों को रास्ते में हुए इस हादसे ने गहरे सदमे में डाल दिया.

रिपोर्ट: आनंद प्रियदर्शी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES