App

बाबा बैद्यनाथ की शरण में पहुंचे ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी को बताया फायरब्रांड क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने परिवार के साथ देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए. उन्होंने अपनी आस्था जाहिर करते हुए भारतीय टीम व युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की.

बाबा बैद्यनाथ की शरण में पहुंचे ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी को बताया फायरब्रांड क्रिकेटर
Image Credit: बाबा बैद्यनाथ की शरण में पहुंचे ईशान किशन

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार को झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर गए. उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा की और बाबा का आशीर्वाद लिया. जिला प्रशासन ने मंदिर में कड़ी सिक्योरिटी की, जिसके बीच ईशान किशन ने परिवार संग बाबा के दर्शन किए और पूजा की.

ईशान किशन के आने की खबर मिलते ही मंदिर में पुजारियों और भक्तों की भीड़ जमा हो गई. कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब थे. हालांकि, उन्हें कड़ी सिक्योरिटी के बीच मंदिर के अंदर पूजा करने की इजाजत दी गई.

मुझे बाबा बैद्यनाथ पर पूरा भरोसा है: ईशान किशन
पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए ईशान किशन ने बाबा बैद्यनाथ में अपनी गहरी आस्था जताई. उन्होंने कहा कि मुझे बाबा बैद्यनाथ पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे. उन्होंने बताया कि उनके मन में कुछ इच्छाएं हैं और उसी के साथ वह अपने परिवार के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने आए.

जब ईशान किशन से पूछा गया कि बाबा बैद्यनाथ सबकी मुरादें पूरी करते हैं तो आने वाली सीरीज के लिए उनकी बाबा क्या खास मुराद है? उन्होंने कहा कि मैं आपको कैसे बताऊं कि मैंने क्या मुराद मांगी है? वह बोले कि मैं यहां पूरे दिल से आता हूं. मेरा मन भगवान में लगा रहता है. मैं बस साफ मन से आता हूं. जब बाबा बुलाते हैं, मैं यहां आ जाता हूं.

जब उनसे उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो ईशान ने कहा कि उन्हें बाबा भोलेनाथ पर पूरा भरोसा है. बाबा ने अब तक हर मुश्किल से निकलने में उनकी मदद की है और आगे भी उन्हें रास्ता दिखाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ किसी बड़े मैच या सीरीज से पहले ही मंदिर नहीं जाते, बल्कि जब भी बाबा बुलाते हैं, वह दर्शन के लिए जाते हैं. ईशान ने यह भी कहा कि कभी-कभी कुछ मांगने के बजाय भगवान का शुक्रिया अदा करना बेहतर होता है.

इंडियन टीम और वैभव सूर्यवंशी के बारे में उन्होंने यह कहा
ईशान किशन ने इंडियन क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस पर भी कमेंट किया. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अच्छा कर रही है. उन्होंने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की और उन्हें फायरब्रांड क्रिकेटर बताया. ईशान के मुताबिक, वैभव अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और इस समय टीम को उनकी जरूरत है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More