)
India Export: अमेरिकी टैरिफ का खतरा बढ़े या फिर ट्रेड वॉर शुरू हो. खाड़ी युद्ध के चलते सप्लाई चेन टूटी और ग्लोबल टेंशन चरम पर टूट गया. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार टैरिफ का डर दिखाकर भारत के निर्यात को प्रभावित करना चाहते हैं, इन आंकड़ों को देखकर उनके मंसूबों पर पानी फिर सकता है. साल 2027 तक भारत का कुल निर्यात 1 ट्रिलियन डॉलर के पार जा सकता है. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जीडीपी के मजबूत आंकड़े, तेजी से बढ़ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बदौलत भारत इस आंकड़े को छून के करीब है.
1 ट्रिलियन डॉलर का टारगेट
टैरिफ, ट्रेड वॉर, ग्लोबल टेंशन और होर्मुज की वजह से सप्लाई चेन टूटने के बावजूद भारत का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है. भारत ने एक्सपोर्ट को 1 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचाने का टागरेट सेट किया है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है.
'इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026' इवेंट में बोलते हुए गोयल ने कहा कि चालू वर्ष के पहले सात महीनों में भारत का निर्यात 570 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. भारत के ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन (Gross Fixed Capital Formation) में लगभग 12 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ है. 19 प्रतिशत के आसपास क्रेडिट ग्रोथ जैसे संकेतक देश की इकोनॉमी की मजबूती को दिखाते हैं.
GDP ग्रोथ मजबूत
भारत का विकास दर 7.8 प्रतिशत के रफ्तार से बढ़ रहा है. दूसरी तिमाही में भी जीडीपी के मजबूत प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है. दुनिया दो युद्ध से जूझ रही है. कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल, टैरिफ को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ रही है, वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों, समुद्री मार्गों में रुकावटों और हवाई यात्रा को प्रभावित करने वाली घटनाओं के बीच भारत तेजी से बढ़ रहा है.
भारत की तरक्की पर दुनिया को भरोसा
खुद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की तरक्की, जीडीपी ग्रोथ और कम ब्याज दर के मुरीद हो चुके हैं. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक सरकार लगातार सुधारों को आगे बढ़ा रही है, नई नीतियां लागू कर रही है,ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ा रही है . सरकार केवल वर्तमान नहीं बल्कि अगले 20 से 25 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बना रही है. 'विकसित भारत 2047' का विजन नीति निर्माण के केंद्र में है और देश को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
FTA का मिल रहा है फायदा
गोयल ने कहा कि भारत लगातार मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे रहा है. जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल बना रहा है. उपभोक्ता-अनुकूल बनाने के लिए सुधार किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि टैक्सों को तर्कसंगत बनाने और प्रोसेस को आसान करने से खपत और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.