)
राजधानी रांची में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मैच के आयोजन को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम में तैयारियां को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं से जुड़े सभी इंतजामों पर तेजी से कार्य जारी है.
कल से होगी टिकट की बुकिंग
JASC स्टेडियम में कल से मैच के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी. जो भी क्रिकेट प्रेमी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखना चाहते हैं, वे स्टेडियम के निर्धारित टिकट काउंटरों से ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं.
टिकटों की श्रेणियां और कीमतें
दर्शकों की अलग-अलग बजट और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टिकटों के दाम तय किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, स्टेडियम में टिकट की कीमतें 1,600 रुपए से शुरू होकर 18,000 रुपये तक रखी गई हैं.
मैच का लुत्फ उठाने का मौका
सीमित संख्या में टिकट उपलब्ध होने के कारण शुरुआती दिनों में काउंटर पर लंबी कतारें लगने की पूरी संभावना है.
पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर, लखनऊ.
दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर, रांची.
तीसरा टी20 मैच 11 अक्टूबर, इंदौर.
चौथा टी20 मैच 14 अक्टूबर, हैदराबाद.
पांचवां टी20 मैच 17 अक्टूबर, बेंगलुरु.
इनपुट: कुमार चंदन