SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गैंता से वार कर पत्नी की हत्या का आरोप, पति हिरासत में, जगन्नाथपुर में घर के अंदर मिली महिला की लाश

चाईबासा के जगन्नाथपुर के जिंतुगड़ा गांव में बुधवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात घटित हुई. इस घटना में घर के अंदर महिला की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी की गैंता से वार कर हत्या कर दिया. इस हत्या के आरोप में पति को पुलिस मे हिरासत में ले लिया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 28, 2026, 04:20 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 04:34 PM IST
Image Credit: जिंतुगड़ा गांव में सनसनीखेज वारदात, घर के अंदर मिली महिला की लाश (Z News)
Join

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जिंतुगड़ा गांव में बुधवार तड़के एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई. घर के अंदर शाल्मी सिंकु का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. आरोप है कि महिला के पति मांगील सिंकु ने बुधवार सुबह करीब चार बजे गैंता से वार कर उसकी हत्या कर दी. वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. जिंतुगड़ा गांव जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु का पैतृक गांव है.

फोन आया, घर पहुंचे ग्रामीण तो सामने आया खौफनाक मंजर

दरअसल, घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस समय हुआ, जब गांव के निवासी सुब्बल सिंकु के मोबाइल पर शाल्मी सिंकु के परिचित का  फोन आया. उनसे शाल्मी सिंकु से बात करने को कहा गया. इसके बाद सुब्बल उसके घर पहुंचे. कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा. घर के अंदर शाल्मी सिंकु का शव पड़ा था. यह दृश्य देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुब्बल सिंकु ने ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु को इसकी सूचना दी. ग्रामीण मुंडा ने तत्काल जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास को मामले से अवगत कराया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. विधायक सोनाराम सिंकु को भी घटना की जानकारी दी गई. वह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

विधायक ने कहा- नशापान कर लोग ले रहे अपनों की जान

विधायक ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस तरह का अपराध समाज में बिलकुल बर्दाश्त करने योग्य नहीं है. जिसने भी इस घट्न को अंजाम दिया है उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने इस घटना के लिए नशापान भी बड़ी वजह माना है और इससे लोगों को जागरूक करने की भी मांग की है.  

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा, पति पर हत्या का शक

इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मृतका के पति मांगील सिंकु को हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच के क्रम में पति पर ही हत्या करने का आरोप सामने आया है.

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. मामले में मृतका के पति मांगील सिंकु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: आनंद प्रियदर्शी

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल सिंह गैंग के शूटर से मुठभेड़, कुख्यात शाहिद अंसारी के पैर में लगी गोली, 2 गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES