SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'4-5 दिन का ही मेहमान है ऋतिक': गिरिडीह में 2 साल पुराने थप्पड़ का खौफनाक बदला, आजसू छात्र संघ जिलाध्यक्ष समेत 8 हिरासत में

गिरिडीह में ऋतिक यादव हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद हत्यारे ने आजसू जिलाध्यक्ष को फोन किया और बोला कि ऋतिक की हत्या कर दी है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 25, 2026, 05:20 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 05:33 PM IST
Image Credit: होमगार्ड में चयनित ऋतिक की पीट-पीटकर हत्या, SIT गठित (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में बीती रात को हुए ऋतिक यादव हत्याकांड में पुलिस जांच तेज हो गयी है. एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आजसू छात्र संघ का जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव है, जो घटना के बाद से फरार है.

वहीं, पुलिस लगातार हत्याकांड में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा लीड इस केस का यह है कि सूत्रों के अनुसार ऋतिक की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी सतीश यादव ने खुद आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव को फोन कर सूचना दी थी कि उन लोगों ने ऋतिक की हत्या कर दी है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की ओर आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव समेत 8 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें बंदरकुप्पी स्थित मैगी दुकान का संचालक भी शामिल है.

कैसे हुई हत्या?
मृतक ऋतिक यादव शहर के बरवाडीह पुलिस लाइन का रहने वाला था. उसके पिता झारखंड पुलिस में एएसआई हैं और हजारीबाग जेल में तैनात हैं. सूत्रों के अनुसार, मृतक ऋतिक का होमगार्ड जवान में चयन भी हो गया था और वह कुछ दिनों में जॉइनिंग करने वाला था. गुरुवार की रात सतीश और उसके साथियों ने ऋतिक को फोन कर पुराने विवाद को खत्म करने के लिए समझौते के बहाने बुलाया था. बताया जा रहा है कि पहले बराकर नदी पुल के पास दोनों पक्षों में विवाद हुआ, उसके बाद उसे बंदरकुप्पी मैगी दुकान के पास ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. ऋतिक गुरुवार की रात मैगी खाने के लिए ही बंदरकुप्पी गया था.

दो साल पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सतीश और ऋतिक के बीच 2 साल पुराना विवाद था. दो साल पहले ऋतिक ने सतीश को बड़ा चौक में एक थप्पड़ मारा था, उसी का बदला लेने के लिए सतीश ने दुश्मनी पाल रखी थी. इतना ही नहीं, 4-5 दिन पहले ही सतीश के कुछ साथियों ने चर्चा की थी कि ऋतिक की जिंदगी अब 4-5 दिन ही बची है. फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी सतीश की तलाश में जुटी है और हिरासत में लिए गए 8 लोगों से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES