)
रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में 9 अक्टूबर, 2026 दिन शुकव्रार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच होगा. इस मैच को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और काननू व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 28 सितंबर, 2026 दिन सोमवार को एक हाई-लेवल मीटिंग हुई.
समीक्षा बैठक में दर्शकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए
जिला प्रशासन का पूरा फोकस इस बार स्टेडियम में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन मैनेजमेंट पर है, ताकि आम लोगों और क्रिकेट प्रेमियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस हाई-लेवल समीक्षा बैठक में दर्शकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए.
स्टेडियम के गेट दर्शकों के लिए दोपहर 3 बजे से खोल जाएंगे
9 अक्टूबर (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे से एंट्री होगी. स्टेडियम के गेट दर्शकों के लिए दोपहर तीन बजे से खोल दिए जाएंगे. दर्शकों को टिकट पर दिए गए निर्धारित गेट से ही लाइन में लगकर एंट्री मिलेगी. इतनी ही नहीं, बिना टिकट वालों को स्टेडियम के बाहर जुटने पर भी रोक लगाई गई है.
स्टेडियम के भीतर प्रतिबंधित सामान ले जाने पर रोक
दरअसल, मीटिंग में तय हुआ है कि जेएससीए स्टेडियम के आसपास बेवजह भीड़ लगाने पर सख्त पाबंदी रहेगी. जिनके पास वैलिड टिकट नहीं होगा, उन्हें स्टेडियम परिसर के आसपास रुकने नहीं दिया जाएगा. वहीं, सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम के भीतर किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. रांची जिला प्रशासन ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे तय किए गए पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें. साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करके शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.
भारत के दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम
बता दें कि इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा T20I मैच JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची में 9 अक्टूबर, 2026 को होगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. ध्यान दीजिएगा कि वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर 3 वनडे (ODI) और 5 टी-20 (T20) मैचों की सीरीज खेलने आयी है, जिसकी शुरुआत हो 27 सितंबर, 2026 (रविवार) को केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित पहले वनडे से हो चुकी है. भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की.
रिपोर्ट: कामरान जलीली