App

मां के निधन पर फूट-फूटकर रोए हेमंत सोरेन: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन, कुछ ही देर में पैतृक गांव के लिए रवाना होगा पार्थिव शरीर

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार नेमरा में किया जाएगा. इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए गुरु जी के आवास पर रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, अभी से थोड़ी देर बाद रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना किया जाएगा.

मां के निधन पर फूट-फूटकर रोए हेमंत सोरेन: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन, कुछ ही देर में पैतृक गांव के लिए रवाना होगा पार्थिव शरीर
Image Credit: मां के निधन पर फूट-फूटकर रोए हेमंत सोरेन (जी मीडिया)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रुपी सोरेन का रांची के हिल व्यू अस्पताल में बुधवार (7 अक्टूबर, 2026) को निधन हो गया है. रुपी सोरेन कई महीनों से बीमार थीं. हाल के दिनों में उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. उनके निधन के बाद से राजनीतिक गलियारों और परिवार में शोक की लहर है. अस्पताल से पार्थिव शरीर को रांची के मोरहाबादी स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है, जहां सुबह से ही नेताओं और गणमान्य लोगों के पहुंचने का तांता लगा हुआ है.

श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे नेता
शोक के इस पल में सीएम हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाने और श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेता पहुंचे हैं. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, JMM प्रवक्ता मनोज पांडे, कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, सांसद ढुल्लू महतो पहुंचे,  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे हैं.  इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हाफिजूल हसन और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित कई अन्य मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पोस्ट
रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. जनजातीय समाज के लोगों के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे. हेमंत सोरेन जी, कल्पना सोरेन जी और उनके समस्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

पीएम मोदी ने किया पोस्ट
वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है. उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए. शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी, कल्पना जी और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

रिपोर्ट: उज्ज्वल मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More