SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हजारीबाग में हाई कोर्ट की महिला वकिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, पति फरार

झारखंड के हजारीबाग में हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है.अनुष्का चक्रवर्ती का शव पंखे से लटका मिला है. मृतक के पिता ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 23, 2026, 06:13 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 06:29 AM IST
Image Credit: हजारीबाग में हाई कोर्ट की महिला वकिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (zee media)
Join

झारखंड के हजारीबाग शहर की बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की उम्र करीब 28 साल था. उनका शव फ्लैट में पंखे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया. इसके बाद शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

तीन साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, अनुष्का चक्रवर्ती ने करीब तीन साल पहले कुशाग्र रुद्र से लव मैरिज की थी. दोनों हजारीबाग के बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में साथ रहते थे. उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी रहता था. बताया जा रहा है कि घटना के बाद से पति फ्लैट से गायब है और पालतू कुत्ते को भी अपने साथ ले गया है. पुलिस लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है. कुशाग्र रुद्र मूल रूप से व्यवसायी बताया जाता है. घटना के बाद फ्लैट का दरवाजा कोड वाले लॉक से बंद था. बाद में ड्राइवर की मदद से दरवाजा खुलवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के मर्डर से थर्राया नवगछिया, इलाके में दहशत, 1 आरोपी हिरासत में

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने अपने दामाद कुशाग्र रुद्र पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अनुष्का की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इस घटना के बाद अनुष्का के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. वे अपनी बेटी की मौत को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी

बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश रजक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई. घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मृतका के पिता ने पति पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

रिपोर्ट: यादवेंद्र मुन्नू

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES