भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /रामगढ़ के स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, चार मजदूर झुलसे... 1 की हालत गंभीर

रामगढ़ के स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, चार मजदूर झुलसे... 1 की हालत गंभीर

रामगढ़ के स्टील प्लांट में एक बार फिर से फर्नेस ब्लास्ट हुआ है. इस दौरान चार मजदूरों के झुलसने की खबर सामने आई है. वहीं, एक मजदूक की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक की हालत गंभीर है, फिर भी प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना को मामूली बताया गया है.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 25, 2026, 12:07 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 12:15 PM IST
joinshare
रामगढ़ के स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, चार मजदूर झुलसे... 1 की हालत गंभीर
Image Credit: रामगढ़ के स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट (फाइल फोटो)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

    3

    मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    4

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    5

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में शनिवार (24 अक्टूबर, 2026) देर शाम फर्नेस (भट्ठी) में ब्लास्ट होने से चार मजदूर झुलस गए. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य मामूली रूप से झुलसे हैं. हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.

    प्लांट में चल रहा था उत्पादन का काम

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात्रि पाली में प्लांट में उत्पादन का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक फर्नेस में विस्फोट हो गया और वहां काम कर रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई. घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्लांट के अन्य कर्मचारियों ने हंगामा या.

    एक की हालत गंभीर, फिर भी...

    चार मजदूरों के झुलसने और एक की हालत गंभीर होने की जानकारी के बावजूद प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना को मामूली बताया गया है. हादसे के कारणों, सुरक्षा इंतजामों और घायलों की स्थिति पर प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. फर्नेस ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल विस्फोट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    यह भी पढ़ें: सिवान में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, मकान क्षतिग्रस्त, 4 की मौत, कई लोग घायल

    सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल

    घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और कामगारों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. उल्लेखनीय है कि इसी श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में 9 अगस्त 2026 को भी फर्नेस ब्लास्ट की घटना हुई थी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी. उस घटना के बाद भी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे. अब एक बार फिर फर्नेस में विस्फोट और चार मजदूरों के झुलसने की घटना ने प्लांट में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    -आईएएनएस

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Ramgarh News