App

धनबाद में फिर भू-धसान से मची तबाही, जमींदोज हुए कई घर, एक मासूम की मौत, 6 घायल

Dhanbad News: धनबाद के सिजुआ में मंगलवार सुबह भीषण भू-धसान से कई घर जमींदोज हो गए. हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.

धनबाद में फिर भू-धसान से मची तबाही, जमींदोज हुए कई घर, एक मासूम की मौत, 6 घायल
Image Credit: धनबाद में फिर भू-धसान से मची तबाही (वीडियो ग्रैब)

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में एक बार फिर भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई है. पिछले 8 महिने में 45 से ज्यादा भू-धसान की घटना सामने आ चुका है. धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर इलाके में मंगलवार की सुबह लोगों के लिए काल बन कर आई. बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे जब लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी तेज अवाज के साथ जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. इस हादसे में कई घर जमींदोज हो गया साथ ही एक ही परिवार के चार लोग उसी में समा गये. इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोग दहशत के कारण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.

मासूम की मौत से पसरा मातम
भू-धसान की चपेट में आने से दो बच्चों समेत करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के चार लोग भी इस हादसे की चपेट में आए है. अचानक जमीन धंसने के कारण कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है.

प्रशासन और BCCL के खिलाफ फूटा गुस्सा
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नराजगी देखने को मिली. आक्रोशित लोगों ने सिजुआ-धनबाद मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन और भूमिगत गतिविधियों के कारण भू-धसान की घटनांए हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. लोगों ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने और सुरक्षित स्थानों पर बसाने की मांग की है.

मौके पर पहुंचे विधायक
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की. स्थानीय लोगों ने बताया यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है.

रिपोर्ट: नितेश कुमार मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More