SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पढ़ाई के नाम पर बुलाकर किया यौन शोषण', कांग्रेस विधायक के खिलाफ थाने पहुंची पीड़िता, लगाया और भी गंभीर आरोप

एक लड़की ने हटिया विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने रांची के धुर्वा थाने में पहुंचकर शिकायत दी. पीड़िता ने थाने में विधायक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 13, 2026, 17:33 IST | Updated: Nov 13, 2026, 17:45 IST
Image Credit: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने लगाया यौन शोषण और जबरन गर्भपात का आरोप (Z News)
Join

रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं. एक लड़की ने विधायक पर यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. इस मामले में पीड़िता ने धुर्वा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

धुर्वा थाने में पुलिस के आला अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा

मामले की गंभीरता को देखते हुए धुर्वा थाने में पुलिस के आला अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा. शिकायत दर्ज कराते वक्त हटिया डीएसपी और धुर्वा थाना प्रभारी समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी भी थाने में मौजूद रहे.

कई अन्य लड़कियों को भी बनाया गया है निशाना?

पीड़ित लड़की ने मीडिया और पुलिस के सामने बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि विधायक भूषण बाड़ा सिर्फ उसी के साथ नहीं, बल्कि कई अन्य लड़कियों के साथ भी इस तरह की घिनौनी हरकतें कर चुके हैं. लड़की के अनुसार, पढ़ाई या अन्य अवसरों के नाम पर लड़कियों को लाया जाता है और फिर उनका यौन शोषण किया जाता है.

विरोध किया, तो विधायक ने दी जान से मारने की धमकियां

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस सबका विरोध किया, तो विधायक की तरफ से उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं, जिससे डरी-सहमी पीड़िता आखिरकार न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची.

हाई-प्रोफाइल मामले से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

फिलहाल, पुलिस पीड़िता के बयान और लिखित शिकायत के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद इलाके की राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है.

हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि स्कूल में प्रवेश दिलाने के नाम पर बुलाया गया था. वह विधायक के घर में रुकी थी. उन्होंने कहा कि विधायक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईर दर्ज कर ली गई.

बीजेपी ने थाने का घेराव किया

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग लड़की की तरफ से यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद से विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी ने रांची स्थित धुर्वा थाने का घेराव किया. बीजेपी की मांग है कि आरोपी विधायक की गिरफ्तारी हो, उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त की जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए.

रिपोर्ट: कमरान जलीली

यह भी पढ़ें: रांची जेल में बंद 20 साल के युवक से 3 बार गैंगरेप, पूरी घटना जानेंगे तो खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES