App

बोकारो में बड़ा ट्रेन हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी बेपटरी

बोकारो में कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हो गई. सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी की न्यू रेलवे साइडिंग की घटना है. घटना के संबंध में कोई भी कुछ भी बताने से परहेज करते दिखे. हालांकि, कोई हताहत नहीं है.

बोकारो में बड़ा ट्रेन हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी बेपटरी
Image Credit: बोकारो में मालगाड़ी का एक बोगी बेपटरी (Z News)

बोकारो जिले में 6 नवंबर शुक्रवार को एक ट्रेन हादसा हो गया. सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी स्थित न्यू रेलवे साइडिंग पर कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं.

कोयला लेकर सीटीपीएस जा रही थी ट्रेन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथारा कोलियरी की न्यू रेलवे साइडिंग से रेलवे रैक पर कोयला लादकर ट्रेन सीटीपीएस (CTPS) के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान साइडिंग से निकलते ही रैक की एक बोगी का चक्का पटरी से उतर गया. घटना के बाद से स्थानीय स्तर पर रेलवे और कोलियरी अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

राहत ट्रेन का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद अब दुर्घटना राहत ट्रेन (Accident Relief Train) का इंतजार किया जा रहा है, ताकि बेपटरी हुई बोगी को सुरक्षित रूप से वापस पटरी पर लाया जा सके और आवागमन को सामान्य किया जा सके. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

15 अप्रैल को भी पटरी से उतरी थी मालगाड़ी की बोगी

बता दें कि 15 अप्रैल को बोकारो में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया था. गोमिया के डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी के चार वैगन अचानक पटरी से उतर गए थे. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. वरना बड़ा नुकसान हो सकता था. 

दरअसल, पश्चिम बंगाल के मेजिया थर्मल पावर स्टेशन (MTPS) के लिए एक कोयला लोड मालगाड़ी लोडिंग पॉइंट से चली थी. डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन से गाड़ी सुबह 7:26 बजे खुली ही थी कि महज तीन मिनट बाद यानी 7:29 बजे यार्ड लाइन नंबर 7 पर अचानक तेज आवाज के साथ उसके चार डिब्बे बेपटरी हो गए थे.

बोगी नंबर 7 और 8 के साथ-साथ रेलवे का पोल नंबर DMBR/1117 और ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह पोल अपनी जगह से उखड़कर सीधे वैगन के ऊपर जा गिरा था.

रिपोर्ट: मृत्युंजय मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो