SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरायकेला में खूनी रंजिश, सगे भाई ने डॉ. ओपी आनंद को मारी गोली... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

सरायकेला में 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके ही भाई ने गोली मार दी. टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति नाजुक है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 03, 2026, 08:28 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 08:38 AM IST
Image Credit: आपसी रंजिश में भाई ने डॉक्टर भाई को मारी गोली (जी मीडिया)
Join

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना इलाके में सोमवार (2 नवंबर) देर रात एक सनसनीखेज गोलीबारी की वारदात सामने आई. इस घटना में '111 सेव लाइफ अस्पताल' के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके ही सगे भाई और गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु ने ही कथित तौर पर गोली मार दी है. मिली जानकारी के अनुसार, गोली सीधा डॉ. आनंद की पीठ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद उन्हें आपातकालीन स्थिति में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

सत्य प्रकाश सुधांशु ने मारी गोली!

बता दें कि इस सनसनीखेज वारदात की सूचना डॉ. ओपी आनंद की पत्नी ने खुद पुलिस को फोन करके दी. पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति को उनके ही भाई सत्य प्रकाश सुधांशु ने गोली मारी है. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई और मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी जांच शुरू कर दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि इस घटना के पीछे आपसी पारिवारिक विवाद हो सकता है. हालांकि, गोली चलाने की वास्तविक वजह और पारिवारिक रंजिश की गहराई क्या थी, इसे लेकर पुलिस अभी भी तमाम पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है. घटना के बाद से आरोपी भाई सत्य प्रकाश सुधांशु का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने और पूछताछ करने में चुनौती मिल रही है.

जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने मामले को लेकर बताया कि डॉ. ओपी आनंद की पीठ में गोली लगी है और पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गहन जांच-पड़ताल और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही गोलीबारी की असली वजह और पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

यह भी पढ़ें: मिशनरी स्कूल में फादर ने महिला का किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, गोड्डा में मचा हड़कंप

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES