App

भारत-वेस्टइंडीज T20: रांची में मुकाबले की तैयारियां पूरी, पारंपरिक अंदाज और झारखंडी जायके के साथ होगा खिलाड़ियों का स्वागत

India vs West Indies T20: 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे T20 मुकाबले से पहले रांची में तैयारियां पूरी हो गई हैं. दोनों टीमें रेडिसन ब्लू होटल में ठहरेंगी, जहां झारखंडी परंपरा और स्थानीय व्यंजनों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत होगा. सुरक्षा को लेकर भी एयरपोर्ट से होटल और स्टेडियम तक कड़े इंतजाम किए गए हैं.

भारत-वेस्टइंडीज T20: रांची में मुकाबले की तैयारियां पूरी, पारंपरिक अंदाज और झारखंडी जायके के साथ होगा खिलाड़ियों का स्वागत
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

India vs West Indies T20: 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दुसरे T20 मुकाबले की तैयारी राजधानी रांची में पूरी हो चुकी है. दोनों टीमें आज रांची पहुंचेंगी. इससे पहले खिलाड़ियों के स्वागत की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. रांची के होटल रेडिसन ब्लू को तीन दिनों के लिए बुक किया गया है, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी यहां ठहरेंगे. साथ ही झारखंडी कलाकार पारंपरिक अंदाज में खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे. इस दौरान लोटा-पानी परंपरा के साथ स्वागत के बाद छाऊ नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी.

झारखंडी जायके से होगा खिलाड़ियों का स्वागत
खिलाड़ियों को झारखंडी जायके का स्वाद भी चखाया जाएगा. खाने में चिल्का, धुस्का, काले चने की सब्जी, देहाती मटन और पातपोडा चिकन खास रहेगा. वहीं नाश्ते में मड़ुआ से बने कई व्यंजन परोसे जाएंगे. होटल के साथ-साथ स्टेडियम में भी खिलाड़ियों के लिए झारखंडी भोजन की व्यवस्था की गई है. झारखंड का प्रसिद्ध धुस्का और मटन भी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जाएगा.

एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं दोनों टीमों के रांची पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. एयरपोर्ट से लेकर होटल और स्टेडियम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल्स के ठहरने वाले होटल रेडिसन ब्लू में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर सघन जांच की है. होटल के साथ-साथ आसपास के इलाके की भी बारीकी से स्क्रीनिंग की गई है, ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो.

दोनों टीमें होटल रेडिसन ब्लू में ही ठहरेंगी
भारत और वेस्टइंडीज की दोनों टीमें होटल रेडिसन ब्लू में ही ठहरेंगी. ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन की सतर्कता के बीच रांची T20 मुकाबले के लिए सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है. झारखंड अपनी मेहमाननवाजी की परंपरा के साथ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.

रिपोर्ट: कमरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More