SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची में जलेगी 2 मंजिला सोने की लंका, इस बार 70 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

रांची के मोरहाबादी में इस बार 70 फीट ऊंचे रावण के साथ दोमंजिला 'सोने की लंका' का दहन होगा. हर बार की तरह सीएम हेमंत सोरेन इस दौरान मेले में मौजूद रहेंगे.

Edited By Shailendra
Published: Oct 19, 2026, 07:52 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 10:06 PM IST
Image Credit: Ravana will be burnt in Ranchi (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

विजयादशमी पर झारखंड की राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान मंगलवार को भव्य दशहरा उत्सव का गवाह बनेगा. यहां 80 फीट ऊंचे रावण,75 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 70 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा. इस बार दो मंजिला 'सोने की लंका' आकर्षण का केंद्र होगा. इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकाशीय आतिशबाजी और विशेष लेजर शो भी दर्शकों को आकर्षित करेंगे.

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और रावण के पुतले का दहन करेंगे. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ कुंभकर्ण और रांची के विधायक सीपी सिंह मेघनाथ के पुतले का दहन करेंगे. कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है.

धनबाद की विक्की छाबड़ा टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगी

आयोजकों ने इस बार उत्सव को खास बनाने के लिए धार्मिक प्रसंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की व्यवस्था की है. मैदान में श्रीराम दरबार, भगवान राम की जीवंत मूर्ति और रावण वध की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी. स्थानीय कलाकारों के साथ धनबाद की विक्की छाबड़ा टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगी. वहीं, टाटा की सन्नी ग्रुप टीम भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति देगी. आतिशबाजी भी उत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी.

यह आयोजन रांची के प्रमुख दशहरा समारोहों में शामिल

आकाशीय आतिशबाजी के लिए कोलकाता से टीम बुलाई गई है, जबकि बिहार के बक्सर की टीम जमीन पर आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी. इसके अलावा विशेष लेजर शो की व्यवस्था की गई है. विशाल पुतलों, रोशनी, सोने की लंका और आतिशबाजी के बीच मोरहाबादी मैदान में उत्सव का भव्य नजारा देखने को मिलेगा. पंजाबी हिंदू बिरादरी का यह आयोजन रांची के प्रमुख दशहरा समारोहों में शामिल है.

मुख्यमंत्री की मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा

झारखंड गठन के बाद से इस आयोजन में मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की परंपरा रही है. इस बार भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा.

मंगलवार को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा

बता दें कि 20 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा. इस बार झारखंड की राजधानी रांची में पड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में कहीं नरेंद्र मोदी की झांकी तो कहीं लालू-राबड़ी की प्रतिमाएं, अनोखी थीम खींच रही ध्यान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES