)
साहिबगंज में गंगा नदी के कटाव के कारण रेलवे पर बड़ा असर पड़ा है. कटाव से रेलवे ट्रैक प्रभावित होने के चलते करीब 11 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि बाघ एक्सप्रेस समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व रेलवे मालदा मंडल के महाराजपुर के झुंझरी पुल के पास पोल नंबर 219/32 के समीप गंगा का कटाव तेजी से बढ़ने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. रेलवे की टीम कटाव रोकने के लिए बोल्डर एवं गिट्टी का छिटाव कर रही है.
गंगा में कटाव इतना खतरनाक स्तर पर है कि रेलवे लाइन से नदी की दूरी महज 13 मीटर रह गई है. स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मी तेजी से कटावरोधी कार्य में जुटे हुए हैं. इसके साथ साथ पूर्व रेलवे ने सावधानी बरतते हुए एक दर्जन ट्रेन को तत्काल रद्द कर दिया है, जबकि दर्जन भर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर संचालन की जाएगी. पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवराम मांझी ने एक वीडियो मैसेज जारी करके यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि साहिबगंज–बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली एवं महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटाव के कारण डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन स्थगित रहेगा.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
• 63401 साहिबगंज–मालदा टाउन मेमू
• 63421 आजीमगंज–साहिबगंज मेमू
• 63411 साहिबगंज–भागलपुर मेमू
• 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज मेमू
• 53411 बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर
• 13427 हावड़ा–साहिबगंज एक्सप्रेस
• 63405 रामपुरहाट–साहिबगंज मेमू
• 63402 मालदा टाउन–साहिबगंज मेमू
• 63422 साहिबगंज–आजीमगंज मेमू
• 63412 भागलपुर–साहिबगंज मेमू
• 63064 साहिबगंज–बर्द्धमान मेमू
• 53412 साहिबगंज–बरहरवा पैसेंजर

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
ट्रेनों का आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ
रिपोर्ट- पंकज वर्मा