SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में आज रात से थम जाएंगे 108 एंबुलेंस के पहिए, मरीजों की जान पर आएगी आफत!

झारखंड में आज यानी बुधवार की रात से 108 एंबुलेंस सेवा ठप पड़ सकती है. लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने इस आंदोलन का आह्वान किया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 18, 2026, 17:58 IST | Updated: Nov 18, 2026, 18:03 IST
Image Credit: झारखंड में आज रात से ठप पड़ सकती है 108 एंबुलेंस सेवा (Photo-AI)
Join

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी बुधवार रात आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. इससे पूरे राज्य में एंबुलेंस सेवा के ठप पड़ने की आशंका हैं. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने लंबित वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का आह्वान किया है.

संघ ने एंबुलेंस संचालन करने वाली एजेंसी सम्मान फाउंडेशन पर भी गंभीर आरोप लगाए

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का वेतन नहीं मिला है. इसके अलावा फरवरी 2025 से वेतन में की जा रही कथित मनमानी कटौती की जांच और काटी गई राशि वापस करने की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है. कर्मचारियों का आरोप है कि एंबुलेंस खराब होने या किसी मरीज का केस नहीं मिलने पर भी उनके वेतन से कटौती की जाती है. संघ ने एंबुलेंस संचालन करने वाली एजेंसी सम्मान फाउंडेशन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC ) का लाभ, बीमा और बोनस शामिल

संघ का कहना है कि खराब एंबुलेंस के नाम पर सरकारी राशि लेने और वेतन भुगतान से जुड़े संदिग्ध दस्तावेज तैयार करने के मामलों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन पर फर्जी केस आईडी बनाने और एंबुलेंस की मरम्मत के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने का दबाव भी बनाया जाता है. कर्मचारियों की मांगों में नौकरी की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC ) का लाभ, बीमा और बोनस शामिल हैं.

छठ पूजा बीतने और 17 नवंबर तक दिए गए अल्टीमेटम के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई

संघ ने वेतन भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एस्क्रो खाते की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है. संघ के अनुसार, इससे पहले भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया था. उस समय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता में दिवाली और छठ पूजा तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था. हालांकि, छठ पूजा बीतने और 17 नवंबर तक दिए गए अल्टीमेटम के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई.

300 से 500 एंबुलेंस का परिचालन हो सकता है प्रभावित

संघ ने स्पष्ट किया है कि अब केवल आश्वासन के आधार पर आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा. इस हड़ताल से राज्य की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है. संघ के मुताबिक, 108 एंबुलेंस सेवा में करीब दो हजार चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) काम कर रहे हैं. इनके हड़ताल पर जाने से राज्य में संचालित लगभग 300 से 500 एंबुलेंस का परिचालन प्रभावित हो सकता है.

इनपुट: आईएएनएस

रिपोर्ट: रांची में छात्रों का डबल हल्लाबोल, पुलिस ने JPSC-JSSC अभ्यर्थियों को किया डिटेन, तो छात्रवृत्ति के लिए सड़कों पर उतरा AISF

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES