)
Nepal PM Balen Shah India Visit: नेपाल के पीएम बालेन शाह दो दिवसीय भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. सोमवार को दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच इस दौरान आर्थिक सहयोग बढ़ाने और पुराने रिश्तों को ताजा करने पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है. बालेन शाह रविवार को दो दिवसीय भारत की यात्रा पर पहुंचे थे. नेपाल का पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली भारत की यात्रा है.
आज से भारत और नेपाल को रेलवे से भी जोड़ा जा सकेगा. अयोध्या से नेपाल के जनकपुरी धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली गई है. पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाली पीएम बालेन शाह इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्टेशन पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है. वहीं, बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे.
इससे पहले अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम बालेन शाह ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई. इस बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज शाम नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात करना सौभाग्य की बात रही।
बताया जा रहा है कि बालेन शाह की इस यात्रा से पहले नेपाल ने भारत के सामने करीब 2 अरब डॉलर मदद मांगने का प्रस्ताव रखा है. बताया जा रहा है कि नेपाल हालिया प्राकृतिक आपदाओं में हुए नुकसान से उबरने के लिए भारत की ओर मदद की उम्मीद से देख रहा है. आज बालेन शाह की अलग-अलग बैठकों में निवेश, व्यापार, ऊर्जा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए हवाई रास्ते समेत कई अहम मुद्दे शामिल हो सकते हैं. बालेन शाह की भारत यात्रा से जुड़े अहम अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...
सरयू-कमला एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ेगी, जो लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. अयोध्या को भगवान राम की जन्मस्थली है, जबकि जनकपुर पारंपरिक रूप से माता सीता से जुड़ा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच चलने वाली इस ट्रेन से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों तीर्थ स्थलों के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी.
सुबह 10 बजे: राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
सुबह 11 बजे: प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात
दोपहर 12.30 बजे: समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान और प्रेस बयान
दोपहर 3.30 बजे: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात
शाम 5 बजे: काठमांडू वापसी
नेपाल भारत से करीब 2 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद की उम्मीद कर रहा है. बालेन शाह के दौरे से पहले नेपाल ने भारत के सामने प्रस्ताव रखा है. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह अभी तक की सबसे बड़ी मदद होगी, जो किसी देश को भारत की ओर से दी जा रही है.
सोमवार से भारत और नेपाल के बीच ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या और नेपाल के जनकपुरी धाम के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत होगी. पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाली पीएम बालेन शाह इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
सोमवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच अहम बैठक होनी है. पीएम मोदी और बालेन शाह इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे और दोनों देशों के रिश्तों को फिर से और ताजा करने की कोशिश करेंगे.
नेपाली पीएम बालेन शाह ने रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि आज शाम नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात करना सौभाग्य की बात रही.
नेपाल के पीएम बालेन शाह के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है. बालेन शाह रविवार (22 नवंबर) को नई दिल्ली पहुंचे थे. नेपाल का पीएम पद संभालने के बाद बालेन शाह का पहला भारत का दौरा है. यह दौरा कई मायनों में खास है.