)
Congress Rally In Ramleela Maidan: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक के दलों की रैली होने जा रही है. इसमें देश के तमाम विपक्षी दल शामिल होंगे. इस रैली का 'नाम वोट बचाव-देश बचाव' रखा गया है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है. एसआईआर में कथित अनियमितता के खिलाफ विपक्ष सड़कों पर है और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है.
इस रैली में तमाम विपक्षी पार्टियों, कार्यकर्ताओं, छात्र समूहों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से शामिल हो सकते हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कंग्रेस सांसद राहुल गांधी का दावा है कि आज की रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. ऐसे में रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है और सुरक्षा का पहरा भी बढ़ा दिया गया है. कुछ सड़कों पर डायवर्जन भी लागू है.
रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल लगे हुए हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की मेगा रैली की तैयारियों का जायजा लिया. इससे पहले शनिवार (31 अक्टूबर) को राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से खास अपील करते हुए कहा था कि जो भी लोग इस रैली में शामिल होने के लिए आएं, वह व्यापारियों की मदद करें और उनसे जरूर कुछ खरीदें.
अब से थोड़ी देर बाद शुरू होने वाली इस रैली को लेकर शनिवार (31 अक्टूबर) देर रात कांग्रेस सांसद ने लोगों से खास अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में लोगों से इस रैली को सफल बनाने के साथ दिल्ली के व्यापारियों की मदद करने की बात भी कही. राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट के साथ लिखा कि लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्यौहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए- व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.
नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा। मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। मगर, दोनों काम करते हैं। कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे। आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद। Tomorrow, lakhs of people are coming to Delhi for the Ramlila March. It is the festive season. Diwali, Chhath and Bhai Dooj are here. I want the lakhs of people coming to Delhi from different parts of the country to support the local traders here. Tomorrow, along with protesting, marching and attending the rally, do a little shopping too. It will help our local traders. I know that our rally will not hurt the traders. The BJP is spreading rumours because it is scared. But let’s do both. Tomorrow, there will be a march, there will be a rally, and lakhs of people will also buy things from the small shops of our local traders. Much love to all of you. Happy Diwali. Jai Hind.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
रविवार (1 नवंबर) को हो रही रैली से ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार (31 अक्टूबर) को राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस ने मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया. कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक खास तरीके से विरोध जताया, जिसमें कई दल के नेता शामिल नजर आए. कांग्रेस ने खास कार्यक्रम को जन महाभियोग करार दिया. सबसे खास है इसका पूरा सेटअप संसद के जैसे तैयार किया गया था, जहां सभी विपक्षी नेताओं को बैठने की जगह बनाई गई.

इस बैठक की कार्यवाही की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया और आखिरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी बात रखी.
जानकारी के अनुसार, विपक्ष की इस रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी और मिंटो ब्रिज होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचेगी. राहुल गांधी ने लोगों बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है. इस विशाल रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है और पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला और सड़क पर उतरकर तैयारियों की जायजा लिया. विपक्ष की इस मेगा रैली से से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें.
विपक्ष की महारैली को देखते हुए कई रास्तों में डायवर्जन लागू किया गया है. आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई रास्तों में बदलाव किया जाएगा. पुलिस ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि घर से निकलने से पहले रास्ता जरूर जान लें और डावर्जन वाले रास्ते पर जाने से बचें.
दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में आज रविवार (1 नवंबर) को मेगा रैली होने जा रही है. जिसमें लाखों लोगों के जुटने का अनुमान है. ऐसे में दिल्ली में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं.
दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में आज रविवार (1 नवंबर) को मेगा रैली होने जा रही है. जिसमें लाखों लोगों के जुटने का अनुमान है. ऐसे में दिल्ली में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं #DelhiPolice #Delhi #INDIAAlliance #Congress #Rally #ZeeNews
— Zee News (@ZeeNews) November 1, 2026
रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. रामलीला मैदान के पास सीएपीएफ की टुकड़ी तैनात की गई है.
#WATCH | Delhi: Security deployed outside Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc's mega rally. https://t.co/Lg52NVXHHu
— ANI (@ANI) November 1, 2026
दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही कांग्रेस की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. सुबह से ही लोग पहुंच रहे हैं. रामलीला मैदान से एक नई तस्वीर सामने आई है.
#WATCH | Delhi: Preparations are underway at the Ramlila Maidan for the INDIA bloc's mega rally today. https://t.co/RzPKMRLbCr
— ANI (@ANI) November 1, 2026
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. देर रात कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी रामलीला मैदान पहुंचीं और उन्होंने तैयारियों का जायाजा लिया. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का दावा है कि इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं.
#WATCH | Delhi: Preparations are underway at the Ramlila Maidan for the INDIA bloc's mega rally today. https://t.co/RzPKMRLbCr
— ANI (@ANI) November 1, 2026
कांग्रेस सांसद करमवीर सिंह बौद्ध ने आज रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर कहा कि देश भर से लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं, जिसे आप एक विशाल 'पंचायत' या रैली कह सकते हैं. लोगों का इतनी बड़ी संख्या में आना, जनता के बीच गहरे आक्रोश को दर्शाता है. लोग इस बात से नाराज हैं कि कैसे BJP और RSS देश की संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं. वे अपनी पसंद की सरकारों को जिताने के लिए, मनमाने ढंग से लाखों नागरिकों के वोट हटा रहे हैं. देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है.
#WATCH | Delhi: Congress MP Karamvir Singh Boudh says, "People from all across the country are arriving in large numbers for what you might call a massive 'panchayat' or rally. The fact that so many people are arriving even at this late hour reflects the deep-seated outrage among the public. They are angry at how the BJP and RSS are obstructing the functioning of the nation's constitutional institutions. They are arbitrarily deleting the votes of millions of citizens to ensure the victory of their own favoured governments. The country's Constitution and its democracy are in peril. I, therefore, call upon all citizens—regardless of caste or religion—to join this second struggle for freedom to save our nation... Today, the country is being torn apart by communal polarisation. Inflation has reached an all-time high, the education system has been dismantled, and hundreds of thousands of schools have been shut down... Every hotel in Delhi is fully booked; the business community is deeply distressed. I can say with certainty that the scale of this gathering—surpassing even the crowds seen during major festivals or any other time in recent years—is truly unprecedented. I suspect that a higher volume of purchases may have taken place within Delhi; however, I would like to appeal to all the traders—this is a battle to safeguard the nation's Constitution. If there are any minor shortcomings, I request that you kindly overlook them, and I urge you to participate in this struggle in the greatest possible numbers tomorrow."
— ANI (@ANI) October 31, 2026
रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली पर पूरी तरीके से नजर रखने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और बॉडी-वर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके साथ ही रामलीला मैदान के भीतर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है.
कांग्रेस वोट बचाव-देश बचाव रैली को लेकर जहां एक ओर विपक्षी दलों ने तैयारियां कर ली हैं, तो प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद हैं. दिल्ली के अलगअलग इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4,000 अधिक सुरक्षाकर्मिों को तैनात किया गया है, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टुकड़ियां शामिल होंगीं. पुलिस का कहना है कि रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है.
कांग्रेस के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में देश के विभिन्न विपक्षी दलों के दिग्गज शामिल होंगे. एसआईआर प्रक्रिया और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ विपक्ष एकजुटता का संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन कर रहा है.
रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की मेगा रैली होने जा रही है, जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. देर रात कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की. कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं.