App
Live Now

LIVE: परिसीमन पर कांग्रेस शासित राज्यों के CMs की दिल्ली में बैठक, BJP सांसदों संग चर्चा करेंगे PM मोदी

विशेष सत्र से पहले लोकसभा में सांसदों के बैठने की व्यवस्था भी बदल गई है. जानकारी के अनुसार, अब DMK और शरद गुट के सांसद विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे. उद्धव गुट के बागी सांसद अरविंद सावंत की सीट भी बदल गई है.

LIVE: परिसीमन पर कांग्रेस शासित राज्यों के CMs की दिल्ली में बैठक, BJP सांसदों संग चर्चा करेंगे PM मोदी
Image Credit: परिसीमन बिल से पहले संसद की सीटिंग अरेंजमेंट बदली (Photo- Zee Media)

प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी खेमे में बड़ी फूट देखने को मिल रही है. शरद पवार और एमके स्टालिन की पार्टी ने इस बिल पर कांग्रेस को झटका देते हुए सरकार का समर्थन किया है. दोनों दलों ने संसद में बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है. इसके बाद लोकसभा में सांसदों के बैठने की व्यवस्था भी बदल गई है. जानकारी के अनुसार, अब DMK और शरद गुट के सांसद विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे. 

इसके अलावा उद्धव ठाकरे गुट से बगावत करने वाले 6 सासंदों की सीट में भी बदलाव किया गया है. जानकारी के अनुसार, NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले अब DMK सांसद कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी. इसी तरह से शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद अरविंद सावंत के लिए अब 500 नंबर की सीट अलॉट की गई है. वह इससे पहले 433 नंबर सीट पर बैठते थे. इस फेरबदल से समाजवादी पार्टी, शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के कुछ सांसदों की सीटें बदल गई हैं. हालांकि, यह सभी सांसद विपक्ष की तरफ ही बैठेंगे.

बीजेपी की संसदीय दल की बैठक आज

विशेष सत्र से पहले बीजेपी ने आज (रविवार, 29 नवंबर) अपनी संसदीय दल की बैठक बुलाई है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी सांसदों को परिसीमन बिल की जानकारी दी जाएगी. इससे सांसदों में बिल को लेकर कोई संसय ना रहे. उधर, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि नारी शक्ति को जनप्रतिनिधित्व में भी मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प रहा है. 

महिला आरक्षण बिल पर अमित शाह का ट्वीट

गृहमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी के साथ ही देश की महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो 33% आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा.

29 Nov 2026 07:25 IST

खरगे के आवास पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है. जानकारी के अनुसार, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिसीमन और महिला आरक्षण में कमियां गिनाते हुए सरकार को घेरा जा सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस से खरगे के आवास पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होनी है. इस बैठक में दक्षिण भारतीय राज्यों में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक, लोकसभा और विधानसभा सीटों में बढ़ोतरी तथा महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों के संभावित असर पर चर्चा की जाएगी.

29 Nov 2026 07:13 IST

इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगी ममता बनर्जी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर आज भी इंडिया ब्लॉक की बैठक हो सकती है. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी. ममता बनर्जी ने खुद बैठक में जाने की बात कही है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुझे INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है. पहले मैंने न जाने का फैसला किया था, लेकिन अब मैंने जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए, मेरा कहीं न जाना ही बेहतर होता, लेकिन मुझसे बार-बार जाने का आग्रह किया जा रहा है. ममता बनर्जी के अनुसार, उनको बैठक में बुलाने के लिए एक बड़े नेता की ओर से विशेष फ्लाइट का इंतजाम किया है. हालांकि, उन्होंने उस नेता का नाम नहीं बताया.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More