भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /1 नवंबर को ही रैली की जिद क्यों? राहुल गांधी पर बीजेपी का वार, कहा- क्यों कर रहे सिख समुदाय की अनदेखी

1 नवंबर को ही रैली की जिद क्यों? राहुल गांधी पर बीजेपी का वार, कहा- क्यों कर रहे सिख समुदाय की अनदेखी

कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करना चाहती है. लेकिन इसे लेकर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है. बीजेपी ने सवाल उठाए हैं कि आखिर क्यों इसी दिन राहुल गांधी रैली करना चाहते हैं, जबकि इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत होंगी.

Written ByRachit Kumar
Published: Oct 24, 2026, 02:09 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 02:31 PM IST
joinshare
1 नवंबर को ही रैली की जिद क्यों? राहुल गांधी पर बीजेपी का वार, कहा- क्यों कर रहे सिख समुदाय की अनदेखी
Image Credit: बीजेपी ने इसी दिन को लेकर सवाल उठाए हैं.

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने इस तारीख के चुनाव पर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस नेता पर सिख समुदाय की भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसाद ने कहा कि 1 नवंबर का दिन सिखों के लिए बहुत भावुक महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन 1984 के सिख-विरोधी नरसंहार की यादें जुड़ी हैं. उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी इसी तारीख को रैली करने पर क्यों जोर दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम से उस समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं, जो आज भी उस त्रासदी को याद करता है.

प्रसाद ने यह भी दावा किया कि INDIA गठबंधन के कई सहयोगी दल इस तारीख से खुश नहीं थे. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 22 अक्टूबर को एक वर्चुअल बैठक बुलाई गई थी. उनके अनुसार, यह बैठक इसलिए टाल दी गई क्योंकि कई सहयोगी दल इसमें शामिल नहीं हुए, जबकि कुछ ने रैली को किसी दूसरी तारीख पर रखने का सुझाव दिया था.

'ये राहुल की बचकाना जिद'

उन्होंने इस महीने की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुप्रीम कोर्ट को 'घेरने' के लिए भी गांधी की आलोचना की और इसे बेहद निंदनीय बताया.

प्रसाद ने रैली करने के फैसले को 'बचकाना जिद' करार देते हुए कहा कि इससे राहुल गांधी का 'असली चेहरा' सामने आ गया है. बीजेपी नेता ने कहा, 'अगर वह सिखों का अपमान करना चाहते हैं, तो वे ऐसा करेंगे ही.'

प्रसाद ने दंगों की जांच करने वाले रंगनाथ मिश्रा आयोग पर सवाल उठाए और कहा कि 2015 में बीजेपी की अगुआई सरकार की ओर से गठित एसआईटी (SIT) की वजह से पीड़ितों को मुआवजा मिला और दोषियों को सजा हुई.

बीजेपी ने उठाई कारोबारियों की परेशानी

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि कनॉट प्लेस, कमला नगर और खान मार्केट जैसे इलाकों में व्यापारियों को त्योहारों के मौसम में विरोध-प्रदर्शनों से काफी नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि व्यापारियों के एक संगठन ने उन्हें बताया है कि ग्राहकों की संख्या में 70% की गिरावट आई है और उन्होंने 1 नवंबर के विरोध प्रदर्शन को रद्द करने की मांग की थी.

प्रसाद ने कहा,'राहुल गांधी गैर-जिम्मेदार हैं और उन्हें लोगों की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है. इस तरह की अफरा-तफरी और अलोकतांत्रिक व्यवहार व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है.'

पुलिस की कार्रवाई पर क्या बोले रविशंकर?

पुलिस की कार्रवाई के बारे में रविशंकर प्रसाद ने कहा,'पुलिस को जो करना है, वह करेगी.' प्रसाद ने यह भी पूछा कि जामिया मिलिया के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद क्या कर रहे थे, जहां 'फ्री शरजील इमाम' और 'आजादी' जैसे नारे लगाए गए थे. उन्होंने सवाल किया कि क्या गांधी भारत को बदनाम करने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलकर कोई खतरनाक खेल खेल रहे हैं? 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
BJP