SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ईंट-ईंट जोड़ी, विरासत नहीं छोड़ी: जब कच्छ भूकंप में तबाह हो गया था गुरुद्वारा, PM मोदी ने दोबारा दिलाई ग्लोबल पहचान

कच्छ भूकंप के दौरान लखपत गुरुद्वारा तबाह हो गया था. लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने उसे ईंट से ईंट जोड़कर दोबारा बनवाया और पूरी दुनिया में उसे ग्लोबल पहचान दिलाई.

Written By Rachit Kumar
Published: Nov 24, 2026, 09:27 IST | Updated: Nov 24, 2026, 09:42 IST
Image Credit: पीएम मोदी ने संवारा था कच्छ का ऐतिहासिक गुरुद्वारा.
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव की शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया,'श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं. उनका संदेश हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जो करुणा, आपसी सद्भाव और सभी के कल्याण पर आधारित हो.'
पीएम मोदी ने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा,'श्री गुरु नानक देव जी के संदेश भारत ही नहीं, दुनियाभर के लिए आज भी प्रेरक और प्रासंगिक हैं. ये हमें सादगी, सद्भाव और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं. गुरु नानक देव जी ने सदा ही पूरी मानवता के कल्याण के लिए सोचा. उन्होंने समाज को हमेशा सत्य, कर्म, सेवा, करुणा और सौहार्द का मार्ग दिखाया. गुरु नानक देव जी ने सेवा भावना, सेवा कार्यों की जो सीख दी, उसका पालन हमारे सिख भाई-बहन पूरे विश्व में करते हुए नजर आते हैं. मैं शीश झुकाकर गुरु नानक देव जी को नमन करता हूं.'

याद दिलाई कच्छ भूकंप की कहानी

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर'मोदी आर्काइव' से उन ऐतिहासिक लम्हों को शेयर किया है, जब नरेंद्र मोदी ने भूकंप से तबाह हुए गुरु नानक देव जी के कच्छ स्थित पवित्र स्थल को ईंट-ईंट जोड़कर फिर से खड़ा किया और उसे ग्लोबल पहचान दिलाई. 'मोदी आर्काइव' हैंडल से शेयर वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी शामिल है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'ये सिर्फ गुरुद्वारा नहीं है. जब गुरु नानक देव गुजरात पधारे थे और लखपत के गुरुद्वारे में आज भी गुरु नानक देव की पादुकाओं को संभालकर रखा गया है. मेरे पंजाब के बहुत कम लोगों को पता होगा कि लखपत का वह गुरुद्वारा, जिसके साथ गुरु नानक देव की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं, वे सिंध जाने से पहले लंबे अरसे तब लखपत में रुके थे. भूकंप (26 जनवरी 2001 में आए कच्छ भूकंप ) में यह हमारा गुरुद्वारा नष्ट हो गया.'

फिर बनाएंगे वैसा ही गुरुद्वारा

उन्होंने अपने भाषण में कहा था,'मन में ठान लिया थी कि ये पूरी मानव जाति की अनमोल विरासत है. ये सिर्फ गुरुद्वारा नहीं है, ये गुरु नानक देव की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है. हम दोबारा वैसा ही गुरुद्वारा बनाएंगे. वैसा ही गुरुद्वारा हमने पुनर्निर्माण किया और आज उसको दुनिया की विरासत के अंदर स्थान मिला है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES