SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

TMC ऑफिस में नोटों का अंबारः ममता-अभिषेक पर CM का वार, बोले- यह उनकी रोज की कमाई...

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए से पूछताछ के बाद पुलिस ने डायमंड हार्बर इलाके में छापा मारा और यहां स्थित टीएमसी कार्यालय से एक करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी बरामद की. इस मामले में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 05, 2026, 11:28 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 12:50 PM IST
Image Credit: TMC ऑफिस में नोटों का अंबार (Photo- ANI)
Join

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने टीएमसी कार्यालय से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की. पुलिस के मुताबिक, टीएमसी कार्यालय से 1 करोड़ 2 लाख 79 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. यह नकदी सरिशा स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय से बरामद की गई और यह कार्यालय बागी TMC विधायक शमीम अहमद का बताया जा रहा है. ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए से पूछताछ के बाद इस छापेमारी को अंजाम दिया गया. डायमंड हार्बर पुलिस के ASP (जोनल) अभिषेक मजूमदार ने मीडिया को बताया कि सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय से पूछताछ के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

पुलिस तलाश रही इन सवालों के जवाब

ASP अभिषेक मजूमदार ने बताया कि सुमित रॉय फिलहाल डायमंड हार्बर पुलिस जिले के कालीतला-आशुति थाने में दर्ज एक मामले में पुलिस हिरासत में हैं. उन्होंने कहा कि हिरासत में लेने के बाद सुमित रॉय से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले. इन्हीं सुरागों के आधार पर सरिशा स्थित एक पार्टी कार्यालय में तलाशी ली गई, जहां से 1,02,79,000 रुपये नकद बरामद किए गए. हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि संबंधित पार्टी कार्यालय का संचालन कौन कर रहा था? उन्होंने पुष्टि की कि यह कार्यालय तृणमूल कांग्रेस का था, लेकिन इसका वास्तविक प्रबंधन किसके हाथ में था, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है.

मिट्टी चोरी से पैसा जुटाने की आशंका

पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी पार्टी कार्यालय में क्यों रखी गई थी और यह रकम कहां से आई थी? प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह राशि कालीतला-आशुति थाने में दर्ज मिट्टी चोरी (सॉइल थेफ्ट) के मामले से जुड़ी हो सकती है. ASP अभिषेक मजूमदार ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि सुमित रॉय को इस वर्ष पश्चिम मिदनापुर जिले के सालबोनी में कथित अवैध जमीन कब्जाने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन पर डायमंड हार्बर में जमीन चोरी के एक अन्य मामले में भी आरोप लगे, जिसके सिलसिले में पिछले सप्ताह ही उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया था.

ममता-अभिषेक पर CM शुभेंदु का वार

उधर, इस मामले में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है. सीएम शुभेंदु ने कहा कि यह पैसा उनके (ममता-अभिषेक) लिए यह कुछ भी नहीं है. यह उनकी रोज की कमाई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (ममता-अभिषेक) अपने कार्यकाल में बहुत सारा पैसा जमा किया है. यह रकम उनके लिए बहुत मामूली है. मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए उन लोगों को याद भी नहीं होगा कि उन्होंने पैसा कहां-कहां छिपा कर रखा है.

ये भी पढ़ें- 'सुप्रिया तैयार हैं, मिलकर देश संभालेंगे', PM मोदी और शरद पवार की बातचीत से बढ़ी सियासी हलचल; क्या महाराष्ट्र में बदलेगा समीकरण?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES