West Bengal Namo mall: बंगाल में दुर्गा पूजा शूरू होने वाली है. इससे ठीक पहले भाजपा ने नई पहल शूरू करते हुए राज्य में नमो मॉल शुरू किए हैं. यहां गरीब और आम लोगों को पूजा के लिए केवल 10 रुपये में कपड़े मिल रहे हैं. दुर्गा पूजा बंगाल के लोगों का सबसे प्रिय त्योहार है. ऐसे में सरकार की ओर से लोगों की खुशी के लिए यह पहल शूरू की गई है.
सरकार के मुताबिक, नमो मॉल को बनाने का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी पूजा के दिनों में नए कपड़े पहन सकें. इसी को देखते हुए गुरुवार ( 8 अक्टूबर 2026) को पनिहाटी में नमो मॉल का उद्घाटन किया गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे.
भाजपा नेताओं के मुताबिक, इस तरह के कार्यक्रम न केवल पनिहाटी बल्कि आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे. उनके मुताबिक नमो मॉल को शुरू करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी पूजा के दिनों में नए कपड़े पहन सकें. गुरुवार ( 8 अक्टूबर 2026) को पनिहाटी में नमो मॉल के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और बंगाल भाजपा के कई बड़े नेता शामिल रहे. भाजपा नेताओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल पनिहाटी बल्कि आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे.
नमो मॉल के उद्घाटन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा,' सबसे पहले मैं कोलकाता उत्तर उपनगरीय जिले को इतनी मानवीय पहल करने के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. यहां नमो मॉल खोला गया है, जहां हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों ने लगभग 7,000 कपड़े जमा किए हैं, जिनमें बच्चों के कपड़ों से लेकर साड़ियां और पुरुषों के कपड़े शामिल हैं ताकि लोग केवल 10 रुपये का कूपन खरीदकर खरीदारी का आनंद ले सकें और अपनी पसंद के कपड़े चुन सकें.'
North 24 Parganas, West Bengal: Union MoS Sukanta Majumdar says, "First of all, I would like to extend my heartfelt thanks to our Kolkata North Suburban district for taking such a humane initiative, as this 'Namo Mall' has been opened where nearly 7,000 clothing items—ranging from children's clothes to sarees and men's wear—were collected by our party workers, leaders, and functionaries so that people can experience the joy of shopping by paying just 10 rupees to collect a coupon and use it to choose their preferred attire..."
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
'द स्टेट्समैन' की रिपोर्ट में भाजपा के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि बंगाल में कहीं भी कोई स्थायी 'नमो शॉपिंग मॉल' नहीं खोला गया है. इसके बदले पार्टी ने दुर्गा पूजा को देखते हुए राज्य में अस्थायी नमो मॉल लगाने का फैसला किया है. भाजपा ने इस पहल को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ते हुए कहा कि इसे पीएम मोदी के राजनीतिक सफर के 25 साल पूरे होने के मौके पर शुरू किया गया था. पार्टी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेहद कम कीमत पर नए कपड़े उपलब्ध कराकर इस कार्यक्रम को जन कल्याणकारी रूप देने का प्रयास कर रही है.