SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चर्च में पवित्र क्रॉस तोड़ा, मोबाइल छीने; दी खुलेआम धमकी... बंगाल में पादरी-श्रद्धालुओं पर कट्टरपंथियों के हमले से अफरा-तफरी

श्चिम 24 परगना के बसंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणतला में कुछ हमलावरों ने चर्च पर हमला करके जमकर तोड़फोड़ मचाई और पादरियों समेत श्रद्धालुओं से मारपीट की. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 02, 2026, 10:34 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 10:55 AM IST
Image Credit: बंगाल में चर्च पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Join

पश्चिम बंगाल में कुछ उपद्रवियों की ओर से चर्च पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. यह हमला ऐसे वक्त किया गया, जब चर्च का उद्घाटन हो रहा था. जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने चर्च पर हमला करके जमकर तोड़फोड़ मचाई और पादरियों समेत श्रद्धालुओं से मारपीट की. घटना पश्चिम 24 परगना के बसंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणतला की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर पुलिस ने मीडिया को बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है.

पवित्र क्रॉस तोड़ने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, शनिवार (31 अक्टूबर) को बसंती थाना क्षेत्र के नारायणतला में एक चर्च का उद्घाटन किया जा रहा था. इसी दौरान कथित रूप से 30 से 35 उपद्रवी वहां पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे. आरोप है कि उपद्रवियों ने वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन छीन लिए और पवित्र क्रॉस को तोड़ दिया. इसके बाद हमलावरों ने बिशप सुब्रत चक्रवर्ती और कई पादरियों समेत श्रद्धालुओं से मारपीट की. 

महिलाओं से भी की गई मारपीट

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा गया है कि लाठी-डंडों से लैस होकर 30 से 35 हमलावर वहां पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे. उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की और उन्हें पारंपरिक शांखा-पोला (सफेद चूड़ियां) उतारने के लिए मजबूर किया. जब लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे, तो हमलावरों ने मोबाइल फोन छीन लिए. चर्च से जुड़े लोगों का आरोप है कि हमलावरों ने दोबारा कोई धार्मिक गतिविधियां नहीं करने की धमकी दी है.

ईसाई संगठनों ने घटना की निंदा की

ईसाई संगठन बंगिय क्रिस्टिय परिषद (BCP) ने इस घटना की निंदा की है. BCP के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष हेरोड मुल्लिक ने इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन का पर्याप्त भय नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं. हेरोड मुल्लिक ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- आंध्रा स्कूल हॉरर: पुलिस पर हमला कर भाग रहा था आरोपी हेमंत, पैर में गोली लगने से जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES