App

बंगाल में कल 2 हाई-प्रोफाइल सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग, नंदीग्राम और रेजीनगर में कौन मारेगा बाजी?

पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा. स्वतंत्र और निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

बंगाल में कल 2 हाई-प्रोफाइल सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग, नंदीग्राम और रेजीनगर में कौन मारेगा बाजी?
Image Credit: बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजीनगर में मंगलवार को वोटिंग, अभेद्य सुरक्षा के बीच जनता तय करेगी किस्मत

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया जाएगा. दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुरक्षा बलों की 71 कंपनियों को तैनात किया जाएगा. सुरक्षा बलों की 37 कंपनियां नंदीग्राम और 34 कंपनियां रेजीनगर में तैनात की जाएंगी. इसके अलावा, 15,119 राज्य पुलिस के कर्मियों को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा तमिलनाडु की 2 विधानसभा सीटों पर,असम की एक लोकसभा सीटऔर पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) में एक विधानसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे.
 

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों सीटों पर कुल बुथों में से 24 प्रतिशत संवेदनशील बूथ हैं. नंदीग्राम में 323 और रेजीनगर में 315 संवेदनशील बूथ हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, 'सभी मतदान केंद्रों और क्विक रिस्पॉन्स टीम में केंद्रीय बल के जवान तैनात रहेंगे. इन दोनों सीटों के सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेब-कास्टिंग भी होगी.'

West Bengal Bypoll Voting

बता दें कि उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस, ऋताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई के बीच चौतरफा मुकाबला होने वाला है. नंदीग्राम से BJP की उम्मीदवार हसीरानी रथ हैं. वह स्वर्गीय चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे. उनकी 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हत्या कर दी गई थी.

TMC ने अंतिम क्षणों में वापस लिया नामांकन

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस इस बार नंदीग्राम में चुनाव नहीं लड़ रही है. उनकी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया था. विधानसभा चुनावों में एजेयूपी उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले की नौदा और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटें जीती थी. बाद में, उन्होंने नौदा सीट अपने पास रखने का फैसला किया, जिसकी वजह से अब रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है.

 कुल 3 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 4 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव

  • तमिलनाडु: यहां 2 विधानसभा सीटों (मदुरंतकम और धारापुरम) पर उपचुनाव हो रहा है. 
  • पश्चिम बंगाल: यहां 2 विधानसभा सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) पर मतदान होगा. 
  • असम: यहां 1 लोकसभा सीट (नगांव) के लिए उपचुनाव है. 
  • पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश): यहां 1 विधानसभा सीट (थट्टानचावडी) पर वोट डाले जाएंगे.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ravindra Pratap Singh

Ravindra Pratap Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More