भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /समंदर से उठा 'महातूफान': दिल्ली में देर रात झमाझम बारिश से गिरा तापमान, देश के कई राज्यों में बदलने जा रहा मौसम; उत्तर भारत में ठंड की दस्तक!

समंदर से उठा 'महातूफान': दिल्ली में देर रात झमाझम बारिश से गिरा तापमान, देश के कई राज्यों में बदलने जा रहा मौसम; उत्तर भारत में ठंड की दस्तक!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली. इस बारिश के कारण तापमान में कमी आई है, हालांकि प्रदूषण से भी राहत मिलने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिसका असर कई तटीय इलाकों में होगा.

Written Byabhinav tripathi
Published: Oct 25, 2026, 06:58 AM IST|Updated: Oct 25, 2026, 07:03 AM IST
joinshare
समंदर से उठा 'महातूफान': दिल्ली में देर रात झमाझम बारिश से गिरा तापमान, देश के कई राज्यों में बदलने जा रहा मौसम; उत्तर भारत में ठंड की दस्तक!
Image Credit: दिल्ली समेत देश कई राज्यों में बदलेगा मौसम. (फोटो- एआई)

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

देश की राजधानी दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में शनिवार-रविवार रात की दरमियान अचानक मौसम ने करवट ली. एनसीआर में तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई, जिस कारण तापमान में कमी देखने को मिली. वहीं, गाजियाबाद, फरीदाबाद,गुरुग्राम में भी बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले गिरने की खबर भी सामने आई है. अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हुई इस बारिश के बाद गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो गया है. बारिश के बाद दिल्ली में प्रदूषण कम होने की संभावना जताई जा रही है.  

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद हवाएं चलने लगीं, जिसके कारण ठंड का एहसास हो रहा था. मौसम का यह बदवाल केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि रविवार यानी 25 अक्टूबर को देश कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है.

प्रदूषण पर क्या होगा असर?

दिल्ली की हवा पिछले कुछ दिनों में जहरीली हुई है. ऐसे में बारिश के बाद माना जा रहा है कि वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा सकता है. शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 191 दर्ज किया गया था. हालांकि, यह एक दिन पहले 250 से बेहतर रहा. माना जा रहा है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital. (Visuals from ITO) https://t.co/V1tNlOrLtW

— ANI (@ANI) October 24, 2026

चक्रवाती तूफान मचाएगा  कहर!

इधर, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के चलते देश के दक्षिणी और पूर्वी तटीय इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में 25-26 अक्टूबर को एक भारी चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है. इस दौरान विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है.

उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत?

इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर शुरू हो गया है, जिसने देश में गुलाबी ठंड की दस्तक दे दी है. आईएमडी ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 25 से 30 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी 25 अक्टूबर को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, मैदानी इलाकों में 25 से 28 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में 29-30 अक्टूबर को फिर से बारिश देखने को मिलेगी.

इन राज्यों में तूफान का होगा असर

मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफान का सीधा असर कई तटीय इलाकों में होगा. इस चक्रवाती प्रणाली का सबसे अधिक असर 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है, जहां पर बहुत तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा 28 अक्टूबर को ओडिशा और तेलंगाना के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. 

यह भी पढ़ें: रैपिडो राइडर का जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन? मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; दहशत की साजिश नाकाम

यह भी पढ़ें:  सिर्फ दिल्ली या भारत ही नहीं, पूरे दक्षिण एशिया में घुट रहा है दम! विंटर आते ही क्यों डराने लगा है यह जहरीला संकट?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
weather update