)
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के खाते में शून्य देखने को मिला है. इसको लेकर भाजपा और केंद्रीय मंत्री अब चुटकियां ले रहे हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक दिलचस्प मीम पोस्ट किया है. इसमें राहुल गांधी को एक पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मचारी के रूप में दिखाया गया है. साथ ही तस्वीर पर लिखा है,'जीरो चेक कर लो भाई.'
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजेदार पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तीखा तंज कसा था. पीएम मोदी ने लिखा,'4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए. ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए. अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?' (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Zero Check Karlo Bhai! 😂 #MLCElectionResults #BallotPaper https://t.co/hwX3rMf5Rw
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 28, 2026
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पोस्ट करते हुए लिखा,'जो लोग लगातार बैलेट पेपर की मांग कर रहे थे, उन्हें बैलेट पेपर से ही जवाब मिल गया है. चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर कांग्रेस सिमटकर शून्य (ZERO) पर आ गई है. समस्या कभी EVM में नहीं थी. असल समस्या यह है कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है. हर हार के साथ एक नया बहाना सामने आता है, लेकिन कितना भी प्रचार कर लिया जाए, जनता के फैसले को बदला नहीं जा सकता. उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मिली शानदार जीत के लिए BJP और NDA के सभी नेताओं को हार्दिक बधाई.'
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पोस्ट करते हुए लिखा,'MLC चुनाव में कांग्रेस - ZERO. EVM हो या बैलेट, हर जगह नतीजा ऐसा ही आएगा. कान खोलकर सुन लीजिए, मोदी कहीं नहीं जाएगा.'
कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के MLC चुनावों में बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस का स्कोर 0! जनता का जनादेश बार-बार कांग्रेस की अराजकतावादी राजनीति को सिरे से नकार रहा है। EVM हो या बैलेट, जनता का विश्वास और आशीर्वाद सिर्फ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ है।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) October 28, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा,'कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के MLC चुनावों में बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस का स्कोर 0. जनता का जनादेश बार-बार कांग्रेस की अराजकतावादी राजनीति को सिरे से नकार रहा है. EVM हो या बैलेट, जनता का विश्वास और आशीर्वाद सिर्फ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है.'