SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

योगी की राह पर चले सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में 24 घंटे में 2 आरोपी एनकाउंटर में ढेर; एक पर रेप और दूसरे पर मर्डर का था आरोप

बेटियों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं चलेगा. फिर चाहे वो अपराध यूपी में हुआ हो या बंगाल में. यूपी में तो योगी पुलिस रेपिस्टों का रुटीनली हिसाब करती आई हुई है. अब अब ऐसा ही इलाज बंगाल में भी हुआ है. वहां पर नाबालिग से रेप के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 27, 2026, 09:34 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:40 PM IST
Image Credit: रेप का आरोपी प्रह्लाद दास (बायें) और बीजेपी कार्यकर्ता के हत्या का आरोपी (सैमुल शेख)
Join

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक योगी के बुलडोजर और गुजरात के परेड मॉडल पर काम चल रहा था. अब बेटियों के गुनहगारों के हिसाब का मॉडल भी दोहराया गया है. आरोपी प्रह्लाद दास पर 17 साल की नाबालिग से रेप और मर्डर का आरोप था. ये ऐसा मामला था, जिसे लेकर बंगाल में बेहद गुस्सा फैल रहा था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मंगलवार सुबह वो एनकाउंटर में मारा गया.

रेप मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर

ये एनकाउंटर तब हुआ, जब पुलिस टीम आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए लेकर गई थी. आरोप है कि तभी आरोपी ने पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे वो घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा (13 वर्ष) अपने नाना-नानी के साथ रहती थी. वो 24 अक्तूबर को अपने घर के पास ही एक म्यूजिक प्रोग्राम में गई थी. जिसके बाद से वो घर नहीं लौटी. अगले दिन उसका शव  एक पड़ोसी के घर के बाहर मिला. लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी प्रह्लाद को अरेस्ट कर लिया. इसके बाद उसे मंगलवार को सीन-रीक्रिएशन के लिए ले जाया रहा था को पुलिस पर हमले के बाद उसका एनकाउंटर हो गया.

बीजेपी कार्यकर्ता का हत्यारा भी मारा गया

इस एनकाउंटर के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी कार्यकर्ता सुजीत मंडल की हत्या के आरोपी समाउल शेख को भी मुर्शिदाबाद में पुलिस ने ढेर कर दिया. दोनों एनकाउंटर 'क्राइम सीन रीक्रिएशन' के दौरान हुए. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस टीमों से हथियार छीनकर फायरिंग की, जिसके बाद वे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वे मारे गए.

ये भी पढ़ें- 'मुझे बहकाकर मुंबई ले गई थी सहेली', टाइगर श्रॉफ हमले में अरेस्ट बबीता बोली, कहा- साजिश की नहीं थी जानकारी

राज्य में सुवेंदु सरकार के आने के बाद ये दूसरी बार है जब रेप के आरोपी का एनकाउंटर हुआ है. इससे पहले 8 जुलाई को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी प्रभास मोंडल को एनकाउंटर में मार गिराया गया था. उस एनकाउंटर में भी अपराधी ने पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीनी थी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वो मारा गया था.

तृणमूल कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि बारुईपुर की घटना के बाद यह दूसरा मामला है, जब दूसरे आरोपियों को एनकाउंटर में मारा गया हो. सरकार को इस बारे में स्पष्टीकरण देकर मामले की जांच करवानी चाहिए.

वहीं नाबालिग लड़की के रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर पर बंगाल के मंत्री ने कहा कि कभी-कभी पुलिस को इस तरह के अप्रिय काम करने पड़ते हैं. बंगाल में सालों से कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही. इसलिए अपराधी आसानी से नहीं डरते थे. लेकिन अब इन कार्रवाइयों से अपराधियों के दिलों में खौफ पैदा होगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES