)
Weather Update: नवंबर का महीना आते ही एक बार फिर देशभर का मौसलम बदलने वाला है. IMD के मुताबिक, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में बने एक वेदर सिस्टम के चलते उत्तर और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार ( 1 नवंबर 2026) को हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.
IMD के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब एक और नया साइक्लोन आगे बढ़ रहा है. दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर बना लो प्रशेर एरिया पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह 31 अक्टूबर 2026 के आसपास बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में डिप्रेशन में बदल सकता है. इस सिस्टम के आंध्र प्रदेश में बढ़ने के साथ ही यहां 2-3 नवंबर 2026 तक भारी बारिश होने का खतरा है.
मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 5 नवंबर 2026 तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिसा, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरलम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और ओडिशा जैसे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज स्पीड से आंधी भी चल सकती है. 5 नवंबर 2026 को भी बिहार-झारखंड और ओढिशा के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 1 नवंबर 2026 को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
नवंबर 2026 के लिए मासिक न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान Monthly Minimum Temperature Forecast for november 2026 अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस लिंक पर जाएं : https://t.co/MJSkUuflsM For more information, visit: https://t.co/M520ZlgIOK #MonthlyWeatherOutlook #WeatherForecast #RainfallForecast #TemperatureForecast #SouthPeninsularIndia #IndiaWeather #WeatherUpdate #MonthlyForecast @PMOIndia @moesgoi @Ravi_MoES @DrJitendraSingh @ndmaindia @airnewsalerts @DDNewslive @PIB_India
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 31, 2026
दिल्ली में 2 नवंबर 2026 को मौसम साफ रहने वाला है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
पहाड़ों में भी इस वक्त मौसम खराब होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 तक यहां हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के कई इलाकों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर 2026 तक कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. यहां भी बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर 2026 को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. यहां सुबह मौसम में थोड़ी ठंडक देखने को मिल सकती है. वहीं, 2 नवंबर 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है.
The Depression over Southeast Bay of Bengal moved west-northwestwards with speed of 22 kmph during past 6 hours and lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 31st October, 2026 over the same region, near Latitude 10.9°N and Longitude 87.5°E, about 830 km east-southeast of Chennai (Chennai), 880 km south-southeast of Vishakhapatnam (Andhra Pradesh) and 900 km southeast of Machilipatnam (Andhra Pradesh) and 950 km east-southeast of Ongole (Andhra Pradesh). It is very likely to move west-northwestwards and intensify into a deep depression over Southwest & adjoining Southeast Bay of Bengal by noon of today, into a Cyclonic Storm over Southwest & adjoining Westcentral Bay of Bengal by midnight of 1st November and into a Severe Cyclonic Storm over Westcentral Bay of Bengal on 2nd November. It is very likely to reach over westcentral Bay of Bengal near south Andhra Pradesh coast by early hours of 3rd November and cross south Andhra Pradesh coast as a Severe Cyclonic Storm with wind speed of 100 to 110 kmph gusting 120kmph between Nellore and Narsapur by morning of 3rd November 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 31, 2026
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बारिश को लेकर 1 नवंबर 2026 को कोई खास चेतावनी नहीं जारी की गई है. बिहार की बात करें तो यहां IMD की ओर से 1-5 नवंबर 2026 तक कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, यहां भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है. बिहार में सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण के कई पानी वाले इलाकों में 24 घंटों के अंदर अचानक बाढ़ का खतरा जरूर बताया है.