AC-कूलर का पैकअप, अब रजाई निकालने की बारी: दिवाली से पहले 23 राज्यों में झमाझम बारिश, यहां 90 की स्पीड से चलेगी हवा
Today Weather Update: देशभर में मौसम बिगड़ रहा है. IMD ने आज 31 अक्टूबर 2026 को 23 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों में कई जगहों पर आंधी चलने की संभावना है. आज कैसा रहने वाला है मौसम?
Weather Update: देशभर में दिवाली पास आते ही मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर भी अभीतक पूरा खत्म नहीं हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ बंगाल में खाड़ी एक तूफान तेजी से विकसित हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश की संभावना है. खासतौर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने वातावरण में ठंडक और बढ़ा दी है.
भारतीय मौसम विभाग ( IMD) के मुताबिक आज (31 अक्टूबर 2206) को बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के 23 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान90-95 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है. आंधी का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में देखने को मिलेगा.
इन 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, आज 31 अक्टूबर 2026 को बिहार, दिल्ली, हरियाणा, असम, त्रिपुरा, सिक्किम,झारखंड, पश्चिम बंगाल,यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी दी गई है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है.
दिल्ली में बारिश-आंधी का अलर्ट
राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
यूपी-बिहार में बारिश की बौछार
उत्तर प्रदेश में आज प्रयागराज, देवरिया, कुशीनगर, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा,मेरठ, गौतमबुद्ध नगर,मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, कानपुर, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद,मथुरा, बहराइच, जौनपुर, बागपत, वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र और उन्नाव में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने वाली है.
बिहार में भी वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण,गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, भागलपुर,औरंगाबाद, सारण, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, रोहतास,लखीसराय, अररिया, बेगूसराय,किशनगंज, कटिहार, कैमूर और पूर्णिया में बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम
पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड में 31 अक्टूबर 2026 को अल्मोड़ा, नैनीताल,बागेश्वर, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है.
हिमाचल में भी आज ( 31 अक्टूबर 2026) को किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और सोलन में आंधी की चेतावनी दी गई है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में डोडा, कठुआ, पुंछ, राजौरी, अनंतनाग, जम्मू, बारामूला और किश्तवाड़ में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है.