SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Weather Update: दिल्ली में धुंध, यूपी-बिहार में कोहरा और दक्षिण में तूफान... देशभर के मौसम में बड़ा यू टर्न; प्रदूषण से कितनी तबाही?

देशभर में मौसम करवट ले रहा है. दिल्ली-यूपी जैसे राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा आफत मचा सकता है. वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी ने भी मौसम शुष्क बना दिया है. मौसम विभाग की ओर से 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 16, 2026, 07:00 IST | Updated: Nov 16, 2026, 07:13 IST
Join

Weather Today: देशभर में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बंगाल की खाड़ी पर बन रहा प्रेशर तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग ( IMD) के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 को यह अवदाब दक्षिण समेत पश्चिम-मध्य बंगाल में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और 17 नवंबर 2026 को यह खतरनाक रूप ले सकता है. इसको लेकर मौसम विभाग ने 12 राज्यों में अलर्ट जारी किया है.

दक्षिण भारत में इस वेदर सिस्टम का काफी असर देखने को मिल सकता है. इसके चलते 19-20 नवंबर 2026 को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर अधिक बारिश का भी खतरा है. वहीं, 18 नवंबर 2026 से लेकर 19 नवंबर 2026 तक बेहद बारिश होने की संभावना है.  

12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कराईकल, रायलसीमा, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली में बढ़ेगी धुंध

दिल्ली में आज 16 नवंबर 2026 को कोहरे के साथ हल्की धुंध रहने वाली है. इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 17 नवंबर 2026 को भी दिल्ली में सुबह हल्कू धुंध-कोहरा रहने वाला है.

प्रदूषण की बात करें तो ठंड की दस्तक के साथ राजधानी दिल्ली में AQI ने थोड़ी राहत दी है. तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के चलते राष्ट्रीय राजधानी का AQI 24 घंटे में 77 अंक लुढ़का और 290 पर पहुंचा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( CPCB) के मुताबिक, बारापुल्ला और रायसीना रोड के आसपास AQI) 162 रहा, ITO में 257 और NSIT द्वारका में 364 AQI दर्ज किया गया.

यूपी-बिहार में बदला मौसम

उत्तर प्रदेश में भी 16 नवंबर 2026 को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यहां भी कोहरा और धुंध परेशान कर सकता है. IMD के मुताबिक राज्य में 16-17 नवंबर 2026 के दौरान घना कोहरा हो सकता है, जिसके चलते हवाई और रेल यात्रा प्रभावित हो सकती है. बिहार में भी मौसम शुष्क रहने वाला है. यहां 16 नवंबर 2026 को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई राज्यों में कोहरा छाया रह सकता है.  

पहाड़ों में बर्फबारी

उत्तराखंड में भी आज हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यहां बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत राज्य के ऊंचे इलाकों में रविवार ( 15 नवंबर 2026) को बर्फबारी देखने को मिली. वहीं, देहरादून-मसूरी जैसे इलाकों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली. इसके चलते तापमान में बेहद गिरवाट दर्ज की गई. हिमाचल प्रदेश में मनाली-रोहतांग जैसी जगहों पर बर्फबारी के बाद से मौसम शुष्क बना है. इसके चलते यहां तापमान में काफी गिरावट देखी गई. आज राज्य में दिनभर धूप रहेगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड रहने वाली है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES