SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में गिरेगा पारा, तो यूपी-बिहार में छाएगा घना कोहरा... ठंड की दस्तक के साथ 9 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान, आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में अब ठंडक ज्यादा बढ़ने लगी है. यूपी-बिहार में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पहाड़ों में फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 23, 2026, 06:48 IST | Updated: Nov 23, 2026, 06:52 IST
Join

Today Weather Update: उत्तर भारत में अब ठंडक बढ़ने लगी है. सुबह-शाम वातावरण अधिक ठंडा हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है, जिसके चलते रजाधानी में तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस क स्तर तक पहुंच सकता है. सर्दी बढ़ने के साथ ही विजिबिलिटी पर भी असर दिखेगा. ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विजिबिलिटी घटकर 50-100 के दायरे तक रहेगी. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी से वाहन चलाएं.  

मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार ( 23 नवंबर 2026) को दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेजहवा चलने की संभावना है. इसके अलावा कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. पुडुचेरी, कराईकल और तमिलनाडु में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली NCR में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली और नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में सोमवार ( 23 नवंबर 2026) को आसमान साफ रहने वाला है. यहां सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है. दिल्ली में भी 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री तक पहुंचेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है.  

यूपी-बिहार में कोहरे का अटैक

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कई जगहों पर कोहरा देखने को मिल सकता है. यूपी में कोहरे के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. सुबह के समय यह कई हिस्सों में ठंड में इजाफा कर सकता है. सोमवार ( 23 नवंबर 2026) को यूपी में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. 

बिहार में भी सुबह कोहरे के चलते ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इसके चलते मौसम शुष्क रहने वाला है. आज यहां न्यूनतम तापमान 11-14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुलिस की ‘डुअल स्ट्रेटेजी’: सर्दियों के सीजन में आतंकी नेटवर्क के खात्मे के साथ नशा तस्करों पर भी कसेगा शिकंजा, अधिकारियों ने दिए टिप्स

पहाड़ों का मौसम बिल्कुल साफ

पहाड़ी राज्यों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, दोनों राज्यों के तापमान में भारी गिरावट और कड़कड़ाती ठंड देखने को मिल सकती है. असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों में भी कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 30 नवंबर 2026 तक मौसम को लेकर कुछ खास चेतावनी नहीं जारी की गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES