SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तर भारत में ठंड का टॉर्चर, दक्षिण में बारिश का वार: इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने फिलहाल दिल्ली, यूपी-बिहार और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश को लेकर कोी खास बड़ी चेतावनी नहीं दी है. हालांकि, ठंड के चलते इन इलाकों में घना कोहरा जरूर छाया रह सकता है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 25, 2026, 06:41 IST | Updated: Nov 25, 2026, 06:48 IST
Join

Today Weather Update: दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के चलते बारिश जारी है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के 8 राज्यों में 25 नवंबर 2026 से हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. IMD ने उत्तर भारत में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

IMD के मुताबिक,  कराईकल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 25-28 नवंबर 2026 तक बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी. वहीं, केरल और माहे में भी 27 नवंबर 2026 को कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल,  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप और पुडुचेरी समेत 8 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में आज (25 नवंबर 2026) को आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है. हालांकि, सुबह के वक्त कई क्षेत्रों में कोहरा या हल्का धुंध देखने को मिल सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ है. यहां अलीपुर में AQI 216, आनंद विहार में 327, अशोक विहार में 224,आया नगर में 255 और बदरपुर में AQI 182 है.    

यूपी-बिहार में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (25 नवंबर 2026) को मौसम शुष्क रहने वाला है. इसको लेकर पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. राज्य में 25-30 नवंबर 2026 के आसपास कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

 बिहार की बात करें तो, यहां आज मौसम शुष्क रहने वाला है. प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसके अलावा राज्य में 25-30 नवंबर 2026 के आसपास टेंपरेचर में हल्की गिरावट देखी जा सकती है.    

ये भी पढ़ें- घाटी में सर्दी का टॉर्चर शुरू: कोहरे के बीच माइनस में पहुंचा तापमान, कब होगी बर्फबारी?

पहाड़ों में ठंड की दस्तक?

पहाड़ों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में आज (25 नवंबर 2026) को मौसम साफ रहेगा. यहां बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 30 नवंबर 2026 तक राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. हिमाचल प्रदेश में भी 25 नवंबर 2026 को बर्फबारी-बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि, IMD ने यहां 25-26 नवंबर 2026 को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. यहां सुबह-शाम विजिबिलिटी कम हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी आज (25 नवंबर 2026) को मौसम शुष्क रहने वाला है. IMD की ओर से इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES