SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर बेटा, मुझे कुछ बताना है... और शुरू हो गई ठांय-ठांय: फिल्मी अंदाज में एक्टर ने बचाई जान; चश्मदीद महिला ने बताया

फिल्मी अंदाज में टाइगर श्रॉफ ने बचाई अपनी जान...' जानिए घटना के वक्त मौजूद चश्मदीद महिला ने इस खौफनाक हमले और टाइगर के बचाव के बारे में क्या-क्या खुलासे किए. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Oct 18, 2026, 10:31 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 11:18 PM IST
Image Credit: टाइगर की कार पर तड़ातड़ हो रही थी गोलियों की बौछार, एक्टर ने फिल्मी स्टाइल में ऐसे बचाई अपनी जान
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ था. इस दौरान उनकी कार पर बाइक सवार युवकों ने अचानक से तड़ातड़ फायरिंग की जिसके बाद टाइगर तो बच गए लेकिन इस हमले में उनका ड्राइवर घायल हो गया था. अब इस घटना की एक चश्मदीद महिला ने आंखों देखी दास्तां सुनाई है. महिला ने जोर से बुलाया टाइगर बेटा... और तभी बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर की कार पर ठांय-ठांय कर गोलियां चला दी.

हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया. पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इस फायरिंग में उन्हें कोई चोट नहीं आई है. इस अचानक हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर पूरी सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

 

 

चश्मदीद महिला ने बताई हमले की कहानी

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े एक फायरिंग के मामले ने सभी को चौंका दिया है. घटना के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीद सलमा शेख ने उस खौफनाक पल का पूरा हाल बयां किया है. सलमा शेख के मुताबिक, घटना के समय आसपास का माहौल काफी चहल-पहल भरा था. मौके पर कई व्लॉगर्स अपने वीडियो बना रहे थे और पास ही में एक जन्मदिन की पार्टी भी चल रही थी. लोग अपनी-अपनी मस्ती में डूबे हुए थे कि तभी अचानक जोरदार आवाजें सुनाई देने लगीं.

 

 

ऐसा लगा जैसे दिवाली के पटाखे फोड़े जा रहे हों

सलमा ने बताया कि शुरुआत में किसी को भी अंदाजा नहीं हुआ कि गोली चल रही है. वहां मौजूद लोगों को लगा कि पास की पार्टी में दिवाली के पटाखे फोड़े जा रहे हैं. लेकिन कुछ ही देर में जब गोलियों की गूंज लगातार आने लगी, तो वहां अफ़रा-तफ़री मच गई. चश्मदीद के दावों के अनुसार, इस पूरी हलचल और फायरिंग के तुरंत बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी वहां आकर रुकी.

यह भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ पर आज फायरिंग, पहले भी हत्या की सुपारी का दावा; ₹2 लाख और हथियार की कहानी निकली थी फर्जी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES