बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ था. इस दौरान उनकी कार पर बाइक सवार युवकों ने अचानक से तड़ातड़ फायरिंग की जिसके बाद टाइगर तो बच गए लेकिन इस हमले में उनका ड्राइवर घायल हो गया था. अब इस घटना की एक चश्मदीद महिला ने आंखों देखी दास्तां सुनाई है. महिला ने जोर से बुलाया टाइगर बेटा... और तभी बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर की कार पर ठांय-ठांय कर गोलियां चला दी.
हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया. पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इस फायरिंग में उन्हें कोई चोट नहीं आई है. इस अचानक हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर पूरी सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े एक फायरिंग के मामले ने सभी को चौंका दिया है. घटना के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीद सलमा शेख ने उस खौफनाक पल का पूरा हाल बयां किया है. सलमा शेख के मुताबिक, घटना के समय आसपास का माहौल काफी चहल-पहल भरा था. मौके पर कई व्लॉगर्स अपने वीडियो बना रहे थे और पास ही में एक जन्मदिन की पार्टी भी चल रही थी. लोग अपनी-अपनी मस्ती में डूबे हुए थे कि तभी अचानक जोरदार आवाजें सुनाई देने लगीं.
The video of the attack on Tiger Shroff in Mumbai is truly horrific. However, the way the shooters acted makes it seem like they were either inexperienced or merely trying to scare him. Despite firing from such close range, they failed to hit their target. Thankfully, they missed. That’s the only good news in this otherwise horrifying incident...
— Mr Sinha (@Mrsinha) October 18, 2026
सलमा ने बताया कि शुरुआत में किसी को भी अंदाजा नहीं हुआ कि गोली चल रही है. वहां मौजूद लोगों को लगा कि पास की पार्टी में दिवाली के पटाखे फोड़े जा रहे हैं. लेकिन कुछ ही देर में जब गोलियों की गूंज लगातार आने लगी, तो वहां अफ़रा-तफ़री मच गई. चश्मदीद के दावों के अनुसार, इस पूरी हलचल और फायरिंग के तुरंत बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी वहां आकर रुकी.