टाइगर श्रॉफ फायरिंग केसः हमले के 6 दिन बाद भी क्यों नहीं दर्ज हुआ एक्टर का बयान, मुंबई पुलिस ने बताया कारण
मुंबई पुलिस ने बताया कि हमले के बाद से एक्टर की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उनका बयान नहीं दर्ज किया जा सका है. हालांकि, पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क करके उनका बयान दर्ज कर लेगी.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की जांच जारी है. हैरानी की बात यह है कि घटना के 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुंबई पुलिस ने अभी तक एक्टर का बयान नहीं दर्ज किया है. अब मुंबई पुलिस ने इसको लेकर सफाई पेश की है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमले के बाद से टाइगर श्रॉफ काफी परेशान बताए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि टाइगर श्रॉफ ने पुलिस को बताया है कि मेरी किसी से दुश्मनी तक नहीं, ये कौन लोग थे, क्यों फायरिंग की और किसने कराया, कुछ पता नहीं.
क्यों दर्ज नहीं हुआ एक्टर का बयान?
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक्टर की ओर से ही सूचना मिली है कि घटना को लेतकर वह अभी सदमे मे हैं. अधिकारी ने कहा कि एक्टर की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उनका बयान नहीं दर्ज किया जा सका है. हालांकि, पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क करके उनका बयान दर्ज कर लेगी.
इस केस में अबतक 10 गिरफ्तार
उधर, पुलिस ने इस मामले में अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 7 आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी हैं. आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने मे वाले खुलासे हुए हैं. हमलावरों को कोई फोन पर ना सिर्फ गाइड कर रहा था, बल्कि पुलिस के हर मूवमेंट की जानकारी भी दे रहा था.
हमलावरों को कौन कर रहा था गाइड?
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों को फोन कॉल और मैसेज के जरिए पुलिस की हर एक्टिविटी बताई जा रही थी. इतना ही नहीं, न्यूज चैनलों पर चल रही खबरों से भी आरोपियों को पुलिस की ताजा स्थिति की जानकारी मिल रही थी. यही वजह थी कि वे बार-बार अपनी लोकेशन और प्लान बदल रहे थे.
फर्जी खबरों नहीं फैलाने की अपील
उधर, टाइगर श्रॉफ की टीम ने साफ कहा है कि एक्टर ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान या वीडियो जारी नहीं किया है. टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सभी बयानों को फर्जी बताते हुए लोगों को झूठ नहीं फैलाने के लिए सावधान किया है. टीम ने कहा कि फर्जी खबरें और AI से बना कंटेंट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लोगों से भी फर्जी खबरों से दूर रहने की अपील की गई है.
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ के हाथों पर दिखे जले के निशान, फायरिंग की घटना के बाद टीम ने शेयर किया वीडियो; देखकर हैरान हुए फैंस