SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'शव तभी उठाएंगे जब...': ठाणे मर्डर केस में संजय राउत और आदित्य ठाकरे पहुंचे पुलिस स्टेशन, दे दिया अल्टीमेटम

ठाणे में शिवसेना (UBT) पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद माहौल गरमा गया है. संजय राउत और आदित्य ठाकरे परिजनों के साथ शव लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक अल्टीमेटम दे दिया.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Sep 30, 2026, 10:29 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 10:33 PM IST
Image Credit: प्रदीप पूर्णिकर हत्या कांड में आक्रामक हुई शिवसेना (UBT), संजय राउत ने FIR में नामजद करने को लेकर दी चेतावनी
Join

बुधवार को शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत और आदित्य ठाकरे ठाणे पहुंचे. उन्होंने शिवसेना (UBT) के ठाणे शहर पदाधिकारी प्रदीप पूर्णिकर की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों से बात की और जांच में सख्ती बरतने की मांग की. राउत ने मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे को मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए FIR में दोनों के नाम शामिल करने की मांग की.

संजय राउत ने कहा, 'मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे मुख्य साजिशकर्ता हैं. ये दोनों मास्टरमाइंड हैं. कार्रवाई कब होगी? आप हमें पूछताछ के लिए कभी भी बुला सकते हैं, लेकिन FIR में इन दोनों के नाम शामिल करें.' उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को सबूत दिए जा रहे हैं. राउत के मुताबिक, ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें राजेंद्र शिंदे आरोपी के साथ नजर आ रहे हैं.

बेटे के बयान के आधार पर नाम जोड़ने की मांग

राउत ने कहा कि मृतक के बेटे के बयान के आधार पर FIR में दोनों के नाम दर्ज किए जाने चाहिए. उन्होंने ठाणे में हुई हत्या को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया और कहा कि इससे शहर में पुलिस की छवि प्रभावित हो रही है. शिवसेना यूबीटी सांसद  कहा, 'लोगों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है. हम शव तभी ले जाएंगे जब FIR में इन दोनों लोगों के नाम जोड़े जाएंगे. हम पीछे नहीं हटेंगे.'

सप्लीमेंट्री बयान में नाम शामिल

संजय राउत ने आगे कहा, 'पूरा महाराष्ट्र ठाणे आ जाएगा, वरना हम एकनाथ शिंदे के घर तक मार्च करेंगे.' पुलिस के साथ बातचीत के बाद राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम सप्लीमेंट्री बयान में शामिल कर लिए गए हैं. प्रदीप पूर्णिकर की हत्या को लेकर शिवसेना (UBT) ने पुलिस पर तत्काल कार्रवाई का दबाव बनाया है. पार्टी लगातार मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है.

हम शव तभी ले जाएंगे जब FIR में...

संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने पुलिस पर दबाव बढ़ाते हुए कहा, 'हम शव तभी ले जाएंगे जब FIR में इन दोनों लोगों के नाम जोड़े जाएंगे. हम पीछे नहीं हटेंगे. पूरा महाराष्ट्र ठाणे आ जाएगा, वरना हम एकनाथ शिंदे के घर तक मार्च करेंगे.' पुलिस के साथ बातचीत के बाद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि आरोपियों के नाम एक सप्लीमेंट्री बयान में शामिल कर लिए गए हैं. शिवसेना (UBT) ने प्रदीप पूर्णिकर मर्डर केस को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

मंगलवार की देर रात को हुई थी प्रदीप पूर्णेकर की हत्या

इसके पहले मंगलवार की रात को महाराष्ट्र के ठाणे में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. मनोरमा नगर इलाके में शिवसेना (यूबीटी) के विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर पर कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. घटना कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के पास, आर मॉल के करीब घटी. बताया जा रहा है कि प्रदीप पूर्णेकर जब अपने दफ्तर में मौजूद थे, तभी अचानक कुछ हथियारबंद हमलावर अंदर घुसे और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. हमले में प्रदीप को दो गोलियां लगीं. घटना के तुरंत बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES