)
बुधवार को शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत और आदित्य ठाकरे ठाणे पहुंचे. उन्होंने शिवसेना (UBT) के ठाणे शहर पदाधिकारी प्रदीप पूर्णिकर की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों से बात की और जांच में सख्ती बरतने की मांग की. राउत ने मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे को मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए FIR में दोनों के नाम शामिल करने की मांग की.
संजय राउत ने कहा, 'मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे मुख्य साजिशकर्ता हैं. ये दोनों मास्टरमाइंड हैं. कार्रवाई कब होगी? आप हमें पूछताछ के लिए कभी भी बुला सकते हैं, लेकिन FIR में इन दोनों के नाम शामिल करें.' उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को सबूत दिए जा रहे हैं. राउत के मुताबिक, ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें राजेंद्र शिंदे आरोपी के साथ नजर आ रहे हैं.
राउत ने कहा कि मृतक के बेटे के बयान के आधार पर FIR में दोनों के नाम दर्ज किए जाने चाहिए. उन्होंने ठाणे में हुई हत्या को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया और कहा कि इससे शहर में पुलिस की छवि प्रभावित हो रही है. शिवसेना यूबीटी सांसद कहा, 'लोगों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है. हम शव तभी ले जाएंगे जब FIR में इन दोनों लोगों के नाम जोड़े जाएंगे. हम पीछे नहीं हटेंगे.'
संजय राउत ने आगे कहा, 'पूरा महाराष्ट्र ठाणे आ जाएगा, वरना हम एकनाथ शिंदे के घर तक मार्च करेंगे.' पुलिस के साथ बातचीत के बाद राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम सप्लीमेंट्री बयान में शामिल कर लिए गए हैं. प्रदीप पूर्णिकर की हत्या को लेकर शिवसेना (UBT) ने पुलिस पर तत्काल कार्रवाई का दबाव बनाया है. पार्टी लगातार मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है.
संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने पुलिस पर दबाव बढ़ाते हुए कहा, 'हम शव तभी ले जाएंगे जब FIR में इन दोनों लोगों के नाम जोड़े जाएंगे. हम पीछे नहीं हटेंगे. पूरा महाराष्ट्र ठाणे आ जाएगा, वरना हम एकनाथ शिंदे के घर तक मार्च करेंगे.' पुलिस के साथ बातचीत के बाद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि आरोपियों के नाम एक सप्लीमेंट्री बयान में शामिल कर लिए गए हैं. शिवसेना (UBT) ने प्रदीप पूर्णिकर मर्डर केस को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.
इसके पहले मंगलवार की रात को महाराष्ट्र के ठाणे में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. मनोरमा नगर इलाके में शिवसेना (यूबीटी) के विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर पर कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. घटना कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के पास, आर मॉल के करीब घटी. बताया जा रहा है कि प्रदीप पूर्णेकर जब अपने दफ्तर में मौजूद थे, तभी अचानक कुछ हथियारबंद हमलावर अंदर घुसे और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. हमले में प्रदीप को दो गोलियां लगीं. घटना के तुरंत बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.