App

'अजीब हेयरकट दिखे तो मुंडवा दो सिर...' स्कूली बच्चों पर तमिलनाडु की मंत्री का विवादित बयान

तमिलनाडु की मंत्री के जगदीश्वरी ने स्कूली बच्चों के अजीबोगरीब हेयरकट को 'गुंडों' जैसा बताते हुए उनका सिर मुंडवाने की सलाह दे डाली. इस विवादित बयान पर बवाल खड़ा हो गया है.

'अजीब हेयरकट दिखे तो मुंडवा दो सिर...' स्कूली बच्चों पर तमिलनाडु की मंत्री का विवादित बयान
Image Credit: तमिलनाडु की मंत्री के जगदीश्वरी का विवादित बयान..

तमिलनाडु सरकार में मंत्री के जगदीश्वरी एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आई गई हैं. उन्होंने कहा है कि जो भी स्टूडेंट अजीबोगरीब हेयरस्टाइल रखकर स्कूल आते हैं, तो उनका सिर पूरी तरह मुंडवा दिया जाना चाहिए. मंत्री के इस विवादित बयान पर बवाल मच गया है. वो एक सरकारी स्कूल में संबोधन दे रही थीं, तभी उन्होंने छात्रों के सजने-संवरने और अजीबोगरीब हेयरस्टाइल पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, स्कूल जाने वाले कई बच्चे ऐसे हेयरकट करवाकर आते हैं, जिससे वे असामाजिक तत्वों और 'गुंडों' जैसे दिखने लगते हैं.

दरअसल,  मंत्री के जगदीश्वरी विरुधुनगर जिले के करियापट्टी के पास अयान रेड्डियापट्टी सरकारी प्राइमरी स्कूल में पहुंची थीं. यहां स्कूल की बाउंड्री वॉल के शिलान्यास का कार्यक्रम था, संबोधन के दौरान उन्होंने यह बयान दिया. कार्यक्रम में उनके साथ दूसरे मंत्री वन्नियारसू और विरुधुनगर की जिला कलेक्टर सरन्या अरी भी मौजूद थीं.

'ऐसा करने में कुछ भी गलत नहीं'

मंत्री ने मंच से कहा, 'अगर छात्र अनुचित या अजीब हेयरकट के साथ स्कूल आते हैं, तो उनका सिर पूरी तरह से मुंडवा दीजिए. ऐसा करने में कुछ भी गलत नहीं है, मैं उन्हें अपने खुद के बच्चे समझकर ही यह बात कह रही हूं.'

 माता-पिता की भूमिका पर खड़े किए सवाल

मंत्री जगदीश्वरी सिर्फ छात्रों तक ही सीमित नहीं रहीं, उन्होंने बच्चों को इस तरह के हेयरस्टाइल की छूट देने पर माता-पिता की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा, 'अक्सर अनुशासनहीनता की शुरुआत घर से ही होती है. जब पेरेंट्स अपने बच्चों को ऐसे फैशनेबल ट्रेंड्स अपनाने की खुली छूट दे देते हैं, तो उन्हें समझना चाहिए कि गलती असल में उन्हीं से शुरू होती है. अगर घर पर ही सख्ती बरती जाए, तो स्कूल के माहौल में इस तरह की अनुशासनहीनता देखने को नहीं मिलेगी.'

कौन हैं के. जगदीश्वरी?

के. जगदीश्वरी विरुधुनगर के राजपालयम इलाके से आती हैं और अभिनेता विजय की पार्टी TVK की एक बड़ी महिला नेता और मंत्री हैं. सरकार में उनके पास समाज कल्याण और महिला विकास के साथ-साथ सबसे अहम 'पौष्टिक आहार योजना' का जिम्मा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More