SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हार-जीत चलती रहती है'....MLC चुनाव में हार के बाद क्या बोलीं सुनेत्रा पवार? NCP में अंदरूनी कलह पर दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट गंवाने के बाद सुनेत्रा पवार का बयान सामने आया है. उन्होंने पार्टी में किसी भी अंदरूनी कलह से इनकार किया है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 31, 2026, 03:54 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 04:11 PM IST
Image Credit: MLC चुनाव में हार के बाद गुटबाजी को लेकर क्या बोलीं सुनेत्रा पवार?
Join

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव में अजित पवार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एक भी सीट नहीं जीत सकी. इसकी वजह पार्टी की अंदरूनी कलह मानी जा रही है, हालांकि मतभेद की खबरों को पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार ने खारिज किया है. छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार की हार पर उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत और हार दोनों ही प्रक्रिया का हिस्सा हैं और पार्टी इस नतीजे की गहराई से समीक्षा करेगी.

सुनेत्रा पवार ने कहा, 'हमारे बीच किसी भी तरह की कोई फूट या कलह नहीं थी. जब भी कोई चुनाव होता है, तो उसमें हार और जीत दोनों ही सामने आती हैं. अगर हार हुई है, तो आत्ममंथन की ज़रूरत होती है, हम निश्चित रूप से बैठकर इस पर आत्ममंथन करेंगे.'

छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर सतीश चव्हाण हारे

दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर अजित पवार की NCP का मजबूत किला ढह गया है. तीन बार से लगातार विधान परिषद सदस्य रहे सतीश चव्हाण इस बार सीट नहीं बचा सके. शरद पवार गुट के उम्मीदवार प्रतापसिंह पाटिल ने उन्हें हरा दिया. जीत दर्ज करने के बाद पाटिल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य में बदलाव की ज़बरदस्त लहर चल रही है. पढ़े-लिखे मतदाताओं ने यह कड़ा संदेश दे दिया है कि अवाम को टेकन फॉर ग्रांटेड नहीं समझा जा सकता.

विधान परिषद की 5 सीटों के नतीजे

महाराष्ट्र विधान परिषद की जिन 5 सीटों पर चुनाव हुए थे, उनमें पुणे स्नातक, छत्रपति संभाजीनगर स्नातक, नागपुर स्नातक, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे. इस बार नतीजों में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) का पलड़ा भारी रहा. MVA ने 5 में से 3 सीटों पर कब्ज़ा किया, जबकि सत्ताधारी महायुति गठबंधन के खाते में सिर्फ़ 2 सीटें आ पाईं. महायुति में शामिल बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना ने 1-1 सीट जीती, जबकि अजित पवार की एनसीपी को इस बार खाली हाथ रहना पड़ा.

किसने कहां बाजी मारी?

  1. पुणे शिक्षक सीट: बीजेपी के कौस्तुभ गावडे जीते.
  2. अमरावती शिक्षक सीट: शिंदे गुट की शिवसेना के किरण सरनाईक जीते.
  3. पुणे स्नातक सीट: शरद पवार गुट (NCP-SP) की हर्षदा देशमुख-जाधव ने बाज़ी मारी.
  4. छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट: NCP-SP के प्रतापसिंह पाटिल ने जीत दर्ज की.
  5. नागपुर स्नातक सीट: कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के सुधाकर कोहले और निर्दलीय नितेश कराले को हराकर अपनी सीट बचाई.

ये भी पढ़ें:  रैली पर रार: 'राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें न करें बंद', राहुल गांधी से कारोबारियों की अपील

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES