SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाईवे पर गंदा टॉयलेट दिखे तो खींच लें फोटो, सरकार देगी 1000 रुपये! जानिए कैसे मिलेगा इनाम

अगर आप किसी हाईवे पर मौजूद टॉयलेट्स गंदे स्थिति में मिलते हैं, तो अब आप तस्वीर खींचकर उसकी शिकायत कर सकते हैं. अगर आपकी जानकारी सही मिलती है, तो NHAI आपको 1000 रुपये इनाम के तौर पर देगा.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 17, 2026, 04:01 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 04:08 PM IST
Image Credit: AI की मदद से बनाई गई तस्वीर
Join

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' की शुरुआत की है, इसके तहत अगर कोई भी आम आदमी देशभर के टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की तस्वीर के साथ रिपोर्ट करता है, तो उसे 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक, नेशनल हाईवे के किनारों पर बने टॉयलेट्स में साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए 'विशेष अभियान 5.0' के तहत इसकी शुरुआत हुई है.

सरकार की इस योजना के तहत, कोई भी मुसाफिर नेशनल हाइवे ऐप के अपडेटेड वर्जन की मदद से  जियो-टैग की गई तस्वीरें अपलोड करके गंदे शौचालयों की रिपोर्ट कर सकते हैं. शिकायत के दौरान यूजर्स को अपना नाम, जगह, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रनंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भी देनी होगी. अगर आपकी रिपोर्ट वैलिड पाई जाती है, तो फिर आपको गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े FASTag रिचार्ज के रूप में 1000 रुपये की इनामी रकम मिल जाएगी. यह इनाम न तो हस्तांतरित किया जा सकता है और न ही नकद में प्राप्त किया जा सकता है.

31 अक्तूबर तक रहेगा ऑफर

मंत्रालय ने कहा कि यह पहल 31 अक्तूबर 2025 तक खुली रहेगी और इसमें पूरे भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल होंगे. हालांकि, यह योजना सिर्फ NHAI के अधिकार क्षेत्र में आने वाले टॉयलेट्स पर ही लागू होती है. पेट्रोल पंपों, सड़क किनारे ढाबों और NHAI के तहत न आने वाले टॉयलेट्स पर यह योजना लागू नहीं होगी.

एक टॉयलेट की सिर्फ एक शिकायत होगी मान्य

इस अभियान में एक व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर वाहन सिर्फ एक पुरस्कार के लिए पात्र होगी. साथ ही, प्रत्येक शौचालय सुविधा के लिए प्रतिदिन सिर्फ एक ही रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा. अगर एक ही शौचालय के बारे में एक से ज्यादा शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो ऐप के जरिए सबमिट की गई पहली वैध तस्वीर ही मान्य होगी.

AI और मैन्युअल होगी चैकिंग

मंत्रालय ने कहा कि तस्वीरें साफ, लोकेशन और समय भी होना चाहिए. डुप्लिकेट, एडिटेड या पहले से जमा की गई तस्वीरें रिजेक्ट कर दी जाएंगी. रिपोर्ट्स की जांच AI-आधारित स्क्रीनिंग और जरूरत के मुताबिक मैन्युअल भी की जाएगी.

इसी तरह के कई और काम भी किए जा रहे हैं

यह अभियान हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की यात्रा को बेहतर और आरामदायक बनाने के सरकार की बड़ी कोशिशों का हिस्सा है. इसके तहत सड़कों के गड्ढे भरना, टोल प्लाजा के शौचालयों की सफाई, सड़क सुरक्षा से जुड़े संकेतों को बेहतर बनाना, फ्लाईओवर को सुंदर बनाना और नेशनल हाईवे के किनारे से अवैध कब्जे हटाना जैसे काम भी किए जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES